Xiaomi जल्द लॉन्च कर सकती है एंड्रॉयड आधारित Mi TV Stick मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस

Mi TV Stick की तस्वीर और इससे संबंधित जानकारी की खबर जर्मन साइट WinFuture पर मिली, जिसमें बताया गया है कि जर्मनी के एग्जीक्यूटिव ने Redmi Note 9 सीरीज़ की ऑनलाइन प्रोडक्ट बीफ्रिंग के दौरान इस प्रोडक्ट का खुलासा किया।

Xiaomi  जल्द लॉन्च कर सकती है एंड्रॉयड आधारित Mi TV Stick मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस

Mi Box 4K की तुलना में किफायती होगा Mi TV Stick

ख़ास बातें
  • Mi TV Stick एंड्रॉयड आधारित डिवाइस होगा
  • शाओमी की जर्मनी इकाई से मिली यह जानकारी
  • मी टीवी स्टिक के असल स्पेसिफिकेशन फिलहाल सामने नहीं आए
विज्ञापन
Mi TV Stick, शाओमी का अगला स्ट्रीमिंग प्रोडक्ट हो सकता है। हाल ही में Xiaomi ने भारत में Mi Box 4K  लॉन्च किया, और अब इसके बाद कंपनी ने अपने स्ट्रीमिंग डिवाइस रेंज में नया प्रोडक्ट Mi TV Stick लॉन्च करने की योजना का खुलासा किया है। इस प्रोडक्ट को आने वाले हफ्तों में पेश किया जा सकता है। Xiaomi Germany ने अपने प्रोडक्ट ब्रीफिंग में इसका खुलासा किया है और यह चीनी ई-कॉमर्स रिटेल पर भी लिस्ट हुआ था। इस लिस्टिंग से इशारा मिला था कि यह इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। मी टीवी स्टिक हाल ही में लॉन्च हुए मी बॉक्स 4के से छोटा होगा, और संभावना है कि इसका दाम भी कम हो।

Mi TV Stick की तस्वीर और इससे संबंधित जानकारी की खबर जर्मन साइट WinFuture पर मिली, जिसमें बताया गया है कि जर्मनी के एग्जीक्यूटिव ने Redmi Note 9 सीरीज़ की ऑनलाइन प्रोडक्ट बीफ्रिंग के दौरान इस प्रोडक्ट का खुलासा किया। इस साइट की एक अन्य रिपोर्ट में प्रोडक्ट के लिए GearBest लिस्टिंग दिखी है, हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन Mi Box S की कॉपी थे।

मी टीवी स्टिक के असल स्पेसिफिकेशन फिलहाल सामने नहीं आए हैं, लेकिन सामने आई तस्वीर में एक रिमोट, कुछ फीचर्स और डिवाइस को सपोर्ट करने वाली ऐप्स की जानकारी मिली है। इसके मुताबिक, यह एंड्रॉयड पर काम करेगा। हो सकता है कि एंड्रॉयड टीवी 9 पाई दिया जाए। इसके अलावा गूगल असिस्टेंट, नेटफ्लिक्स और अमेज़म प्राइम वीडियो का सपोर्ट मिलेगा। इसके ज्यादातर फीचर्स मी बॉक्स 4के की तरह ही हैं, जो हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था।

यह किफायती प्रोडक्ट हो सकता है, और इसमें यूएसबी कनेक्टिविटी नहीं दी जाएगी, जो मी बॉक्स 4के का हिस्सा है। डिज़ाइन से भी कुछ इस तरह का है जिसे डायरेक्टली टेलीविज़न के HDMI पोर्ट में प्लग किया जा सकता है, इसको टेबल पर रखने की जरूरत नहीं होगी जो कि MI Box 4K में होती है। इसके अलावा, इसको एंट्री-लेवल टेलीविज़न यूज़र्स के लिए एक किफायती विकल्प के तौर पर पॉज़िशन किया गया है, जिसमें स्ट्रीमिंग को एचडी में बदला जा सके।

आने वाले हफ्तों में हमें इस प्रोडक्ट से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जरूर मिलने वाली हैं। मी बॉक्स 4के की बात करें, तो इसकी भारत में कीमत 3,499 रुपये है और यह भी एंड्रॉयड टीवी 9 पाई पर काम करता है। इसके अलावा इसमें 4K स्ट्रीमिंग और एचडीआर व एचडीआर10 स्टैंडर्ड सपोर्ट मौजूद है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi TV Stick, Mi Box 4K, Android TV

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »