Redmi TV X 2026 सीरीज में कंपनी ने तीन नए वेरिएंट्स पेश किए हैं। ये 55, 65 और 75 इंच साइज में आते हैं।
Xiaomi ने Redmi TV X 2026 सीरीज में नए स्मार्ट टीवी मॉडल लॉन्च किए हैं।
Xiaomi ने Redmi TV X 2026 सीरीज में नए स्मार्ट टीवी मॉडल लॉन्च किए हैं। कंपनी ने ये टीवी 55, 65, और 75 इंच साइज में पेश किए हैं। इनमें मिनी एलईडी लोकल डिमिंग जोन लगे हैं। टीवी में 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है। नेटिव रिफ्रेश रेट 144Hz का है लेकिन, इनमें 288Hz पर खास गेमिंग मोड मिलता है जिससे ये गेमर्स के लिए एक बेहतर डिस्प्ले डिवाइस बन जाते हैं। आइए जानते हैं इन टीवी की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में।
Redmi TV X 2026 सीरीज में कंपनी ने तीन नए वेरिएंट्स पेश किए हैं। ये 55, 65 और 75 इंच साइज में आते हैं जिनकी कीमत 2499 युआन (लगभग 31,000 रुपये) से शुरू है। 65 इंच मॉडल का प्राइस 2999 युआन (लगभग 38,000 रुपये) है जबकि 75 इंच मॉडल की कीमत 3799 युआन (लगभग 48,500 रुपये) रखी गई है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Redmi TV X 2026 सीरीज के नए मॉडल 55, 65, और 75 इंच डिस्प्ले के साथ आते हैं। 55 इंच मॉडल में 308 लोकल डिमिंग जोन मिलते हैं। 65 इंच के टीवी में 384 डिमिंग जोन मिलते हैं। वहीं, 75 इंच के मॉडल में 512 लोकल डिमिंग जोन मिलते हैं। इनमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। साउंड के लिए टीवी में 15W आउटपुट के स्पीकर लगे हैं। टीवी में Qingshan Eye Protection सिस्टम दिया गया है जो ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करता है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो टीवी में WiFi 6 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Bluetooth 5.2, और डुअल HDMI 2.1 पोर्ट हैं जिनमें eARC का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें USB 3.0 पोर्ट, ईथरनेट और ऑप्टिकल ऑडियो आउटपुट दिया गया है। इसमें Xiao Ai असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। यह कई तरह की चाइनीज बोलियों को समझ सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!