शाओमी ने लॉन्च किया वॉयस कंट्रोल वाला स्मार्ट टीवी, जानें इसके सारे फीचर

शाओमी ने चीनी बाज़ार में अपना नया मी टीवी 4ए स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। 40 इंच वाले इस वैरिएंट में वॉयस कंट्रोल और बेहतरीन ऑडियो क्वॉलिटी के साथ-साथ पतला डिज़ाइन दिया गया है।

शाओमी ने लॉन्च किया वॉयस कंट्रोल वाला स्मार्ट टीवी, जानें इसके सारे फीचर
ख़ास बातें
  • चीनी बाज़ार में अपना नया मी टीवी 4ए स्मार्ट टीवी लॉन्च
  • 40 इंच वाले इस वैरिएंट में वॉयस कंट्रोल और बेहतरीन ऑडियो क्वॉलिटी का दावा
  • स्मार्ट टीवी फुल एचडी पैनल के साथ आएगा
विज्ञापन
शाओमी ने चीनी बाज़ार में अपना नया मी टीवी 4ए स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। 40 इंच वाले इस वैरिएंट में वॉयस कंट्रोल और बेहतरीन ऑडियो क्वॉलिटी के साथ-साथ पतला डिज़ाइन दिया गया है। यह स्मार्ट टीवी फुल एचडी पैनल के साथ आएगा। इसे कंपनी ने 32 इंच और 50 इंच वाले वैरिएंट के बीच में रखा है। 40 इंच वाले इस स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें बैकलाइट, 178-डिग्री, बेहतर कंट्रास्ट रेशियो और डायनैमिक रिस्पॉन्स जैसे फीचर हैं। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, 2 यूएसबी, 2एचडीएमआई पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा स्मार्ट टीवी 8 वॉट के डोल्बी व डीटीएस तकनीक वाले स्पीकर से लैस है।

इस टीवी का खास फीचर है वॉयस कंट्रोल। फीचर के तहत टीवी के रिमोट में एक माइक दिया गया है, जिससे आप '10 मिनट में टीवी बंद कर दो' जैसे कमांड दे अपने आदेश का पालन करवा सकते हैं। साथ ही यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड आधारित पैचवॉल से लैस है। इसे कंपनी ने अपने बाकी स्मार्ट टीवी में भी इस्तेमाल किया है।

नया मी टीवी 4ए 64 बिट वाले एल962 एच8एक्स प्रोसेसर से लैस है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.5 गीगाहर्ट्ज़ है। टीवी में 1 जीबी रैम दिए गए हैं। इंटर्नल स्टोरेज 8 जीबी का है। इस टीवी कीमत सीएनवाई 1,699 यानी 17,500 रुपये है।

यह टीवी भारत में बुधवार को लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही एक टीज़र के ज़रिए भारतीय बाज़ार में स्मार्ट टीवी लॉन्च करने का इशारा दिया था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि भारत में यही वैरिएंट आएगा या फिर 32 इंच वाला वैरिएंट आएगा। बता दें कि एक अन्य 43 इंच वाला मी टीवी4सी भी पिछले सप्ताह शाओमी की भारतीय वेबसाइट पर देखा गया है, जिसकी कीमत संभवत: 27,999 रुपये होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Mi TV 4A

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »