शाओमी ने लॉन्च किया 4K रिज़ॉल्यूशन वाला 70 इंच का टेलीविज़न

शाओमी ने लॉन्च किया 4K रिज़ॉल्यूशन वाला 70 इंच का टेलीविज़न
विज्ञापन
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने अपने टेलीविज़न लाइन अप का विस्तार करते हुए टीवी 3 सीरीज का 70 इंच 4के डिस्प्ले वाला नया प्रोडक्ट पेश किया है। 70 इंच वाले एमआई टीवी 3 की कीमत 9,999 चीनी युआन (करीब 1,02,250 रुपये) है और इसकी बिक्री चीन में जल्द ही शुरू होगी। गौरतलब है कि 70 इंच वाला एमआई टीवी 3 स्थानीय मार्केट में चीन की इस कंपनी का सबसे बड़ा टीवी यूनिट है।

याद दिला दें कि शाओमी ने अक्टूबर महीने में 60 इंच वाला एमआई टीवी 3 4,999 चीनी युआन (करीब 51,000 रुपये) में लॉन्च किया था।

70 इंच के एमआई टीवी 3 में शार्प कंपनी का 4के डिस्प्ले है। इसका रिज़ॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है। यह 178 डिग्री के व्यूइंग एंगल के साथ आएगा। चीन की इस कंपनी ने बताया कि नया एमआई टीवी 85 फीसदी एनटीएससी कलर गैमट और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस है। इसमें एमईएमसी मोशन कंपनसेशन है। कंपनी का दावा है कि एमआई टीवी 3 का सबसे पतला हिस्सा 12.9 मिलीमीटर का है और सबसे मोटा 38.6 मिलीमीटर तक का। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एमस्टार 6ए928 (कॉर्टेक्स-ए17) प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली-760 एमपी4 जीपीयू और 2 जीबी का रैम है। स्टोरेज की बात करें तो इस टीवी की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो यह टेलीविजन वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1 एलई, एचडीएमआई 2.0 (3एक्स), माइक्रो-यूएसबी, यूएसबी 3.0 और इथरनेट पोर्ट के साथ आएगा। 70 इंच के एमआई टीवी 3 में 2.5 इंच के फुल-रेंज स्पीकर मौजूद होंगे। नया एमआई टीवी कई वीडियो फॉर्मेट को सपोर्ट करेगा। यह डॉल्बी डीटीएस वर्चुअल सराउंड साउंड और बास बूस्ट के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  3. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  7. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »