Xiaomi साइबर डॉग रोबोट हुआ शोकेस, मालिक की हर बात मानेगा

CyberDog में Xiaomi की स्मार्टफोन इमेजिंग टेक्नोलॉजी दी गई है जो कि अपने माहौल को स्मार्ट तरीके से समझने में मदद करता है। इसके कैमरों में एआई इंटरएक्टिव सेंसर, दूरबीन अल्ट्रा-वाइड-एंगल फिशिए कैमरा और एक इंटेल डेप्थ मॉड्यूल दिया गया है।

Xiaomi साइबर डॉग रोबोट हुआ शोकेस, मालिक की हर बात मानेगा

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने साइबरडॉग (CyberDog) ओपन-सोर्स रोबोट को शोकेस किया है।
  • CyberDog एक क्वाडरुप्ड रोबोट है जिसे 2021 में चीन में पेश किया गया था।
  • CyberDog बेहतरीन फीचर्स के चलते एसिस्टेड लिविंग के लिए एकदम सही है।
विज्ञापन
Xiaomi ने देश में अपनी 8वीं एनिवर्सरी के तौर पर भारत में अपने साइबरडॉग (CyberDog) ओपन-सोर्स रोबोट को शोकेस किया है। CyberDog एक क्वाडरुप्ड रोबोट है जिसे 2021 में चीन में पेश किया गया था। Xiaomi साइबरडॉग को एक ओपन-सोर्स रोबोट के तौर पर डिजाइन किया गया है और यह ग्लोबल लेवल पर डेवलपर्स के लिए एक बेस्ट रिसोर्सेज प्रदान कर सकता है। चीनी कंपनी साइबरडॉग को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद में एमआई होम आउटलेट पर पेश करेगी।

साइबरडॉग, रोबोटिक्स के इस सेगमेंट में शाओमी की पहली कोशिस है और कंपनी के रिसर्च की कोशिश है। क्वाडरुप्ड रोबोटिक्स रिसर्च का एक क्षेत्र है और Xiaomi एरिया के अंदर अपने लाइनअप का बढ़ाने की कोशिश करता है। साइबरडॉग एंबेडेड एज सिस्टम के लिए जेटसन जेवियर एनएक्स एआई सुपरकंप्यूटर पर चलता है। इसमें 128GB की SSD स्टोरेज कैपेसिटी है और यह 11 हाई सटीक सेंसर से लैस है। सेंसर इंस्टेंट रिस्पॉन्स प्रदान करता है जो रोबोट को एरिया को बिना रुकावट से नेविगेट करने में मदद करता है। Xiaomi CyberDog काफी फास्ट है और आसानी से कठिन एरिया के हिसाब से हो जाता है। शाओमी का कहना है कि साइबरडॉग अपने बेहतरीन फीचर्स के चलते एसिस्टेड लिविंग के लिए एकदम सही ऑप्शन है।

CyberDog में Xiaomi की स्मार्टफोन इमेजिंग टेक्नोलॉजी दी गई है जो कि अपने माहौल को स्मार्ट तरीके से समझने में मदद करता है। इसके कैमरों में एआई इंटरएक्टिव सेंसर, दूरबीन अल्ट्रा-वाइड-एंगल फिशिए कैमरा और एक इंटेल डेप्थ मॉड्यूल दिया गया है। साइबरडॉग को इसके कंप्यूटर विजन एल्गोरिथम का इस्तेमाल करके टारगेट किया जा सकता है।

रोबोट में ऑटोनोमस ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग, ह्यूमन मुद्रा, चेहरे की पहचान, बाधा से बचाव और SLAM भी शामिल हैं। साइबरडॉग वास्तविक समय की जानकारी का उपयोग करके अपने परिवेश का विशेषज्ञ रूप से विश्लेषण और नेविगेट कर सकता है। यह नेविगेशनल मैप्स बना सकता है और बिना किसी रुकावट अपने डेस्टिनेशन पर जा सकता है।

Xiaomi साइबरडॉग की ओपन-सोर्स कैपेसिटी रोबोट को अधिक कार्यक्षमता के लिए अनलॉक कर सकती है। इसे डेवलपर्स अपने यूएसबी और एचडीएमआई पोर्ट के जरिए कस्टमाइज कर सकते हैं। इस तरह की शुरुआत के साथ हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर ऐड-ऑन और फंक्शन दोनों मिलते हैं। Xiaomi साइबरडॉग को Xiaomi के सर्वो मोटर्स के साथ कैलिब्रेट किया गया है जो रोबोट की स्पीड, एगिलिटी और वेराइटी की पेशकश करता है। साइबरडॉग 3.2m/s की स्पीड तक पहुंच सकता है और यह बैकफ्लिपिंग जैसे मुश्किल कार्यों को कर सकता है। Xiaomi ने अब तक इसकी कोई जानकारी नहीं दी है कि साइबरडॉग भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा या नहीं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi CyberDog Robot, Xiaomi, Robot
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »