Star Wars की Ahsoka में नजर आएंगी ये एक्‍टर, डिज्‍नी प्‍लस पर आएगी सीरीज

Ahsoka Tano सीरीज की घोषणा सबसे पहले दिसंबर 2020 में की गई थी। इसे इस साल की शुरुआत में प्रोडक्‍शन के लिए उतारने की तैयारी है।

Star Wars की Ahsoka में नजर आएंगी ये एक्‍टर, डिज्‍नी प्‍लस पर आएगी सीरीज

Photo Credit: iMDb

डेव फिलोनी, जॉन फेवर्यू के साथ Ahsoka की राइटिंग और एग्‍जीक्‍यूटिव प्रोड्यूसर की जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं।

ख़ास बातें
  • हाल के वर्षों में उन्‍होंने कई टीवी शो में भी अभिनय किया है
  • इनमें फ़ार्गो (Fargo) का सीजन 3 भी शामिल है
  • विनस्टेड ने ‘मर्सी स्ट्रीट’ और ‘ब्रेनडेड’ जैसे शो में भी अभिनय किया है
विज्ञापन
डिज्‍नी प्‍लस की अपकमिंग स्‍टार वॉर (Star Wars) सीरीज ‘अहसोका टैनो' (Ahsoka Tano) के लिए मैरी एलिजाबेथ विनस्टेड (Mary Elizabeth Winstead) को साइन किया गया है। Variety की रिपोर्ट के मुताबिक, अहसोका में टाइटल रोल के लिए रोसारियो डॉसन (Rosario Dawson) को फाइनल किया गया है। यह किरदार उन्‍होंने पहली बार द मंडलोरियन (The Mandalorian) के सीजन 2 में निभाया था। गौरतलब है कि इस सीरीज में नताशा लियू बोर्डिजो, सबाइन व्रेन (Sabine Wren) के रूप में नजर आएंगी और इवाना सखनो एक नया स्टार वॉर कैरेक्‍टर होंगी। वहीं, मैरी एलिजाबेथ विनस्टेड के कैरेक्‍टर को फ‍िलहाल सामने नहीं लाया गया है। 

मैरी एलिजाबेथ विनस्टेड को इससे पहले ‘बर्ड्स ऑफ प्री', ‘जेमिनी मैन' और ‘10 क्लोवरफील्ड लेन' जैसी फ‍िल्‍मों में देखा जा चुका है। हाल के वर्षों में उन्‍होंने कई टीवी शो में भी अभिनय किया है। इनमें फ़ार्गो (Fargo) का सीजन 3 भी शामिल है। विनस्टेड ने ‘मर्सी स्ट्रीट' और ‘ब्रेनडेड' जैसे शो में भी अभिनय किया है।

Ahsoka Tano सीरीज की घोषणा सबसे पहले दिसंबर 2020 में की गई थी। नई सीरीज को इस साल की शुरुआत में प्रोडक्‍शन के लिए उतारने की तैयारी है। पहले यह बताया गया था कि हेडन क्रिस्टेंसन के अनाकिन स्काईवॉकर/डार्थ वाडर की भूमिका में इस सीरीज में दिखाई देने की उम्मीद है।

डेव फिलोनी, जॉन फेवर्यू के साथ Ahsoka की राइटिंग और एग्‍जीक्‍यूटिव प्रोड्यूसर की जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं। Ahsoka, डिज्नी प्लस पर आने वाली कई स्टार वॉर्स सीरीज में से एक है।

The Mandalorian के तीसरे सीजन के साथ डिज्‍नी प्‍लस वर्तमान में Obi-Wan Kenobi के बारे में सीरीज पर भी काम कर रहा है। वहीं, The Book of Boba Fett भी इस समय डिज्‍नी प्‍लस और डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्टार पर प्रसारित हो रही है।

द बुक ऑफ बोबा फेट को मंडलोरियन सीजन 2.5 के रूप में माना गया है। द मंडलोरियन के निर्माता जॉन फेवर्यू, स्टार वॉर्स के अनुभवी डेव फिलोनी, द मंडलोरियन सीजन-2 के निर्देशक रॉबर्ट रोड्रिग्ज, लुकासफिल्म के अध्यक्ष कैथलीन कैनेडी और लुकासफिल्म के कॉलिन विल्सन ने द बुक ऑफ बोबा फेट के एग्जिक्‍यूटिव प्रोड्यूसर्स के रूप में काम किया है। करेन गिलक्रिस्ट और कैरी बेक को-एग्जिक्‍यूटिव प्रोड्यूसर्स हैं, जिसमें जॉन बार्टनिकी प्रोड्यूसर और जॉन हैम्पियन को-प्रोड्यूसर हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: star wars, Ahsoka, Ahsoka Tano, Mary Elizabeth Winstead
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  3. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  6. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  7. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  8. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  9. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  10. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »