43, 50 और 55 इंच डिस्प्ले वाले TCL T6G 4K QLED TV लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

गेमिंग लवर्स के लिए टीवी AMD FreeSync से लैस है जो कि बिना रुकावट गेमप्ले का सपोर्ट करता है।

43, 50 और 55 इंच डिस्प्ले वाले TCL T6G 4K QLED TV लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: TCL

TCL T6G 4K QLED TV में 43 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • TCL ने भारत में अपनी QLED TV की नई सीरीज T6G को पेश कर दिया है।
  • TCL T6G 4K QLED TV के 43 इंच वेरिएंट की कीमत 38,990 रुपये है।
  • TCL T6G 4K QLED TV में 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
TCL ने भारत में अपनी QLED TV की नई सीरीज T6G को पेश कर दिया है। इस लाइनअप में 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच के मॉडल शामिल हैं। इन सभी में स्लीक बेजेल-लेस डिजाइन के साथ एंड-टू-एंड एज डिस्प्ले प्रदान की जाती है। यहां हम आपको TCL T6G 4K QLED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


TCL T6G 4K QLED TV की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो TCL T6G 4K QLED TV के 43 इंच वेरिएंट की कीमत 38,990 रुपये, 50 इंच वेरिएंट की कीमत 46,990 रुपये और 55 इंच वेरिएंट की कीमत 54,990 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो ये मॉडल बिक्री के लिए Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।


TCL T6G 4K QLED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो TCL T6G 4K QLED TV में 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 × 2160 पिक्सल है। डिस्प्ले में 300 निट्स तक ब्राइनेट दी गई है जो कि दमदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है। टीवी Dolby विजन और HDR 10 का सपोर्ट करता है जो कि बेहतर पिक्चर क्वालिटी प्रदान करती है।

गेमिंग लवर्स के लिए टीवी AMD FreeSync से लैस है जो कि बिना रुकावट गेमप्ले का सपोर्ट करता है। इसके अलावा 55 इंच मॉडल 120Hz गेम एक्सीलरेटर का सपोर्ट करता है जो कि गेमिंग के दौरान अतिरिक्त स्मूदनेस प्रदान करती है। प्रोसेसर की बात करें तो 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Mali-G31 x 2 800MHz GPU दिया गया है। T6G सीरीज में 2GB RAM और 16GB स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह गूगल टीवी पर काम करता है। टीवी का रिमोट वॉयस कमांड का सपोर्ट करता है और उसके साथ में Netflix, Prime Video और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म के लिए सपोर्ट मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, HDMI 2.1 पोर्ट, यूएसबी पोर्ट, एवी इनपुट और ईथरनेट पोर्ट दिया गया है। ऑडियो के लिए 43 और 50 इंच मॉडल में 30W स्टीरियो दिया गया है, वहीं 55 इंच मॉडल में 56W आउटपुट दिया गया है। Dolby Atmos और DTS वर्चुअल:X टेक्नोलॉजी दी गई है जो कि दमदार ऑडियो एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »