घर को सिनेमा हॉल बनाने वाला 98 इंच साइज में TCL Q10G Mini LED TV लॉन्च, जानें कीमत

TCL Q10G 98 inch मॉडल 4K डिस्प्ले के साथ आता है। टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट है।

घर को सिनेमा हॉल बनाने वाला 98 इंच साइज में TCL Q10G Mini LED TV लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: gamenews24

TCL Q10G 98 inch Mini LED TV कीमत 21999 युआन (लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये) है।

ख़ास बातें
  • TCL Q10G 98 inch मॉडल 4K डिस्प्ले के साथ आता है।
  • साउंड के लिए इसमें 2.1 चैनल दिया गया है।
  • आउटपुट 50W की है और 7 यूनिट इंडिपेंडेंट स्पीकर हैं।
विज्ञापन
TCL ने 98 इंच साइज में नया टीवी लॉन्च किया है। कंपनी ने Q10G लाइनअप में इस टीवी को लॉन्च किया है। इस सीरीज में कंपनी के मिनी एलईडी टीवी आते हैं। 98 इंच का ये लेटेस्ट टीवी 4K डिस्प्ले के साथ आता है। टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट है। इससे पहले इस सीरीज में कंपनी ने मई में 55, 65, 75 और 85 इंच साइज टीवी को लॉन्च किया था। लेटेस्ट टीवी में 1600 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस दी गई है। प्रोसेसिंग के लिए यह क्वाड कोर चिप के साथ आता है। 
 

TCL Q10G 98 inch Mini LED TV price, availability

TCL Q10G 98 inch Mini LED TV की कीमत 21999 युआन (लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये) है। टीवी को JD.com पर लॉन्च किया गया है, जो कि चाइनीज ऑनलाइन रिटेलर है। टीवी के लिए प्री-ऑर्डर 27 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। 
 

TCL Q10G 98 inch Mini LED TV features, specifications

TCL Q10G 98 inch मॉडल 4K डिस्प्ले के साथ आता है। टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 59 ड्राइवर चिप दी गई हैं जो टीवी में मौजूद 672 हिस्सों को स्वतंत्र रूप से कंट्रोल करती हैं। इससे पहले आए मॉडल में 240 से 448 हिस्से दिए गए थे। टीवी में 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है और 95% DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट है। इसमें M1 क्वाड कोर चिप दी गई है। यह 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। 

साउंड के लिए इसमें 2.1 चैनल दिया गया है। आउटपुट 50W की है और 7 यूनिट इंडिपेंडेंट स्पीकर हैं। इसके अलावा यह Dolby Atmos को भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी पोर्ट्स में 3 HDMI 2.1 पोर्ट, 2 USB पोर्ट, 1 AV इनपुट, 1 नेटवर्क LAN, RF एंटिना और सिंगल डिजिटल ऑडियो इनपुट पोर्ट दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  2. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  3. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  4. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  7. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  8. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  9. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  10. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »