TCL C69B 4K QLED Google TV भारत में 43-इंच और 55-इंच साइज में लॉन्च, कीमत Rs. 32,990 से शुरू

नए TCL स्मार्ट टीवी MEMC टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करते हैं, जो ब्लर फ्री विजुअल एक्सपीरिएंस देने का काम करती है।

TCL C69B 4K QLED Google TV भारत में 43-इंच और 55-इंच साइज में लॉन्च, कीमत Rs. 32,990 से शुरू

Photo Credit: TCL

TCL C69B को 43-इंच और 55-इंच साइज में लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • इसके 55-इंच मॉडल की कीमत 45,990 रुपये है
  • दोनों साइज के वेरिएंट्स खरीदने के लिए Flipkart पर उपलब्ध हैं
  • Dolby Vision, HDR10+ और HLG जैसे डिस्प्ले फीचर्स सपोर्ट करते हैं
विज्ञापन
TCL ने भारतीय बाजार में दो नए टेलीविजन मॉडल लॉन्च किए हैं। इनका मॉडल नेम TCL C69B है और ये 43-इंच और 55-इंच स्क्रीन साइज में आते हैं। कंपनी ने इन्हें भरपूर फीचर्स से लैस बनाया है। नए टेलीविजन Google TV OS पर चलते हैं और Dolby Atmos और DTS Virtual: X सपोर्ट करते हैं। इनमें 2.1-इंच वूफर भी मिलता है। नए TCL स्मार्ट टीवी MEMC टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करते हैं, जो ब्लर फ्री विजुअल एक्सपीरिएंस देने का काम करती है। इनमें से 55-इंच मॉडल 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जो गेमिंग के लिहाज से अच्छा माना जाता है। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

TCL C69B price in India, availability

TCL C69B के 43-इंच साइज मॉडल की भारत में कीमत 32,990 रुपये रखी गई है। इसके 55-इंच मॉडल की कीमत 45,990 रुपये है। दोनों साइज के वेरिएंट्स खरीदने के लिए Flipkart पर उपलब्ध हैं।
 

TCL C69B specifications

TCL टेलीविजन के दोनों साइज मामूली अंतर के साथ लगभग एक समान फीचर्स के साथ आते हैं। दोनों मॉडल्स Google TV हैं और 4K QLED रिजॉल्यूशन, 93 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 600 nits पीक ब्राइटनेस और HDR10+ और HLG जैसे डिस्प्ले फीचर्स सपोर्ट करते हैं। इतना ही नहीं, दोनों में Dolby Vision सपोर्ट भी मौजूद है। इनमें QLED Pro और T-Screen Pro तकनीकें भी शामिल हैं, जो कंटेंट देखने के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने का दावा करते हैं। TCL C69B 43-इंच वेरिएंट में 60Hz रिफ्रेश रेट है, जबकि 55-इंच मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट है। दोनों मॉडल्स में MEMC एल्गोरिदम भी है। TCL ने C69B में AiPQ प्रोसेसर दिया है, जो बेहतर डिटेल्स लाने का काम करता है। 

TCL C69B Dolby Atmos और DTS Virtual: X टेक्नोलॉजी सपोर्ट करते हैं। इनमें 2GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज शामिल है। इनमें Google Assistant बिल्ट-इन और हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल मिलता है। दोनों वेरिएंट्स मिराकास्ट और ओटीटी सर्विस सहित पॉपुलर ऐप्स से प्री-लोडेड आते हैं। इनमें ऑटो-लो लेटेंसी मोड भी मिलता है, जो गेमर्स को बेहतर एक्सपीरिएंस देने का दावा करता है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शन में ब्लूटूथ 5.0, वाईफाई, 3 HDMI पोर्ट और एक USB पोर्ट शामिल हैं। टीवी के साथ आने वाले रिमोट में Netflix, YouTube, Prime Video आदि के लिए डेडिकेटेड हॉटकी मिलती हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TCL, TCL 43 Inch TV, TCL 55 Inch TV, TCL 4K TV, QLED TV, TCL C69B
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »