TCL 50 सीरीज में लॉन्च होंगे दो और धांसू स्मार्टफोन! लीक हुए डिटेल

TCL 50 Pro NXTPAPER 5G में NXTPAPER कंपनी की एक डिस्प्ले तकनीक है।

TCL 50 सीरीज में लॉन्च होंगे दो और धांसू स्मार्टफोन! लीक हुए डिटेल

Photo Credit: TCL

स्मार्टफोन सीरीज TCL 50 को MWC 2024 में घोषित किया गया था।

ख़ास बातें
  • TCL 50L 5G और TCL 50 Pro NXTPAPER 5G फोन भी होंगे लॉन्च
  • NXTPAPER कंपनी की एक डिस्प्ले तकनीक है
  • यह ब्लू लाइट को 61 प्रतिशत तक घटा देती है।
विज्ञापन
TCL अपनी स्मार्टफोन सीरीज TCL 50 को MWC 2024 के इवेंट में घोषित कर चुकी है। हाल ही में कंपनी ने इसी सीरीज का फोन TCL 50 XL 5G लॉन्च किया था। अब सीरीज में दो और नए नाम जुड़ने जा रहे हैं। कंपनी TCL 50 सीरीज में कथित तौर पर TCL 50L 5G और TCL 50 Pro NXTPAPER 5G फोन भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। सीरीज में इससे पहले कंपनी ने TCL 50 5G, TCL 50 SE, TCL 505, और TCL 501 जैसे मॉडल नेम घोषित किए थे। आइए जानते हैं इन नए दो स्मार्टफोन्स के बारे में क्या जानकारी सामने आ रही है। 

TCL 50 सीरीज के मॉडल्स की संख्या अब काफी बढ़ गई है। कंपनी इसमें दो और स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन्स पर काम करना शुरू कर चुकी है। हालांकि अभी तक इनके स्पेसिफिकेशंस को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। TCL 50L 5G को मॉडल नम्बर T550K के साथ देखा गया है। जबकि TCL 50 Pro NXTPAPER 5G को मॉडल नम्बर T803E के साथ देखा गया है। 

TCL 50 Pro NXTPAPER 5G में NXTPAPER कंपनी की एक डिस्प्ले तकनीक है। इस डिस्प्ले तकनीक के साथ कंपनी इससे पहले TCL 40 NXTPAPER भी लॉन्च कर चुकी है। NXTPAPER तकनीक के बारे में कहा गया है कि यह आंखों के लिए हानिकारक साबित होने वाली ब्लू लाइट को 61 प्रतिशत तक घटा देती है। साथ ही डिस्प्ले की शार्पनेस भी बरकरार रहती है। TCL 40 NXTPAPER में फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। कंपनी ने इस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ कुछ टैबलेट भी लॉन्च किए हैं। 

TCL 50 सीरीज की जहां तक बात है, इसमें सभी मॉडल्स में ऐसे हाईएंड फीचर्स नहीं देखने को मिलते हैं। बात अगर TCL 50 5G की करें तो यह फोन MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट के साथ आता है। इसमें 4GB रैम का सिंगल वेरिएंट ही आता है। लेकिन सीरीज में अब एक हाईएंड डिस्प्ले वाला मॉडल कंपनी ने शामिल कर दिया है। TCL 50 Pro NXTPAPER 5G में और कौन कौन से तगड़े फीचर्स देखने को मिलेंगे, यह आने वाले समय में साफ हो जाएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »