Samsung Neo QLED 8K TV लॉन्च, TV के साथ फ्री मिल रहा है Samsung Galaxy S21 Ultra फोन!

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Neo QLED 8K TV QN900A के 75 इंच वेरिएंट की कीमत CNY 69,999 (लगभग 7 लाख 76 हज़ार रुपये) है, जबकि इसके टॉप-एंड 85 इंच मॉडल की कीमत CNY 99,999 (लगभग 11 लाख 12 हज़ार रुपये) है।

Samsung Neo QLED 8K TV लॉन्च, TV के साथ फ्री मिल रहा है Samsung Galaxy S21 Ultra फोन!
ख़ास बातें
  • Samsung Neo QLED 8K TV QN900A सुपर-स्लिम बेज़ल्स के साथ आता है
  • सैमसंग नियो क्यूएलईडी 8के टीवी को चीन में लॉन्च किया गया है
  • टीवी के साथ मिलने वाला ऑफर चीन तक ही सीमित है
विज्ञापन
Samsung Neo QLED 8K टीवी को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने चीन में इवेंट के दौरान मच अवेटिड Samsung Neo QLED 8K TV QN900A फ्लैगशिप सीरीज़ से पर्दा उठाया है। यहीं नहीं कथित रूप से कंपनी ने इन टीवी को खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक स्पेशल ऑफर भी पेश किया है, जिसके तहत ग्राहकों को Samsung Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन मुफ्त दिया जाएगा! कंपनी ने नियो क्यूएलईडी 8के टीवी में सुपर स्लिम बेजल्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसके डिस्प्ले में Neo QLED पैनल दिया गया है, जो लेटेस्ट क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी प्रो डिस्प्ले सिस्टम का इस्तेमाल करके 1.5 गुना ज्यादा ब्राइटनेस एरिया प्रदान करता है।
 

Samsung Neo QLED 8K TV QN900A price, offer details

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Neo QLED 8K TV QN900A फ्लैगशिप सीरीज़ के तहत दो स्क्रीन साइज़ में चीन में लॉन्च किया गया है। इसके 75 इंच वेरिएंट की कीमत CNY 69,999 (लगभग 7 लाख 76 हज़ार रुपये) है, जबकि इसके टॉप-एंड 85 इंच मॉडल की कीमत CNY 99,999 (लगभग 11 लाख 12 हज़ार रुपये) है।

रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि कंपनी ने इन स्मार्ट टीवी के साथ ऑफर भी पेश किया है। ऑफर के तहत जो ग्राहक टीवी के 85 इंच के वेरिएंट को 22 मार्च से 11 अप्रैल के बीच में खरीदते हैं, उन्हें Samsung Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन का 512 जीबी वेरिएंट मुफ्त मिलेगा। यही नहीं 75 इंच वाले वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को इस बीच फोन का 256 जीबी वेरिएंट फ्री दिया जाएगा। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर केवल चीनी ग्राहकों के लिए ही है।
 

Samsung Neo QLED 8K TV QN900A specifications, features

Samsung Neo QLED 8K TV QN900A सुपर-स्लिम बेज़ल्स के साथ आता है और इसमें 21: 9 और 32: 9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। कंपनी ने इस टीवी में Neo QLED पैनल दिया गया है, जो लेटेस्ट क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी प्रो डिस्प्ले सिस्टम का इस्तेमाल करता है। यह सिस्टम क्वांटम डॉट मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी की तुलना में 1.5 गुना ज्यादा ब्राइटनेस एरिया एरिया प्रदान करता है। इसके अलावा टीवी में नया ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जिसमें “ऑडियो-विज़ुअल ट्रैकिंग OTS प्रो” टेक्नोलॉजी मौजूद है। यह टेक्नोलॉजी स्क्रीन पर दिख रहे एक्शन को साउंड इफेक्ट से मैच करने के लिए ऑडियो पॉज़िशनिंग और सीन एनालिसिस का इस्तेमाल करती है। साथ ही इसमें AMD FreeSync Premium Pro टेक्नोलॉजी सपोर्ट ममौजूद है, जो कि यूज़र्स को अल्ट्रा-लो लेटेंसी और अल्ट्रा-हाई-डेफिनिशन गेमिंग अनुभव प्रदान कर सकता है।

बता दें कि Samsung के Neo QLED TV को हाल ही में एक जर्मन मैग्जीन ने 'Best TV of all time' (आज तक का बेस्ट टीवी) के खिताब से नवाज़ा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Neo QLED 8K TV
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1 हजार में 90 घंटे के बैटरी बैटअप वाला वायरलेस हेडफोन! Lyne Hydro 8 हुए भारत में लॉन्च
  2. Poco X8 Power लॉन्च होगा 10000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  3. भारतीय स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले! Google दे रही 1 साल तक AI Plus सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री, ऐसे पाएं ऑफर
  4. Poco M8x 5G लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 3 दिन चलेगी बैटरी, जानें कितनी है कीमत
  5. Instagram पर अब ऑफलाइन रहने पर भी पोस्ट हो जाएगी अपलोड, जानें कैसे
  6. Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत
  8. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
  9. क्या अमेरिका ने छिपाकर रखे हैं एलियन के सबूत? वैज्ञानिक के इन दावों से उड़ जाएंगे आपके होश
  10. अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »