Samsung Bespoke डबल डोर रेफ्रिजरेटर लॉन्च, खाना रहेगा फ्रेश, कीमत 30500 से शुरू

Samsung Bespoke Double Door रेफ्रिजरेटर 5-इन-1 कन्वर्टिबल फीचर से लैस हैं।

Samsung Bespoke डबल डोर रेफ्रिजरेटर लॉन्च, खाना रहेगा फ्रेश, कीमत 30500 से शुरू

Photo Credit: Samsung

Samsung Bespoke डबल डोर रेफ्रिजरेटर की कैपेसिटी 236 लीटर है।

ख़ास बातें
  • Samsung बीस्पोक रेफ्रिजरेटर 5-इन-1 कन्वर्टिबल फीचर से लैस हैं।
  • Samsung बीस्पोक रेफ्रिजरेटर ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी से लैस हैं।
  • Samsung Bespoke Premium Cotta fridge के 236L की कीमत 30,500 रुपये है
विज्ञापन
Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में नए प्रीमियम रेफ्रिजरेटर लॉन्च किए हैं। Bespoke Double Door लाइनअप के नए रेफ्रिजरेटर में स्टाइलिश डिजाइन के साथ दो वेरिएंट हैं। साउथ कोरियन टेक दिग्गज का यह रेफ्रिजरेटर दमदार फीचर्स के साथ आता है। यहां हम आपको Samsung Bespoke Double Door रेफ्रिजरेटर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Bespoke Double Door Refrigerator के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Samsung का नया Bespoke डबल डोर रेफ्रिजरेटर दो अलग-अलग वेरिएंट में आता है। पहला है Bespoke प्रीमियम कोटा स्टील और दूसरा वेरिएं Bespoke ग्लास मॉडल है। इन दोनों के डिजाइन में एक स्टाइलिश और स्लीक एलिमेंट हैं। रेफ्रिजरेटर 5-इन-1 कन्वर्टिबल फीचर से लैस हैं। इसमें नॉर्मल मोड, सीजन मोड, एक्स्ट्रा फ्रिज मोड, वेकेशन मोड और होम अलोन मोड दिए गए हैं। Samsung ने Bespoke डबल डोर रेफ्रिजरेटर रेंज को ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी से लैस किया है जो कि फूड को लंबे समय तक फ्रेश रखने में मदद करने के साथ विभिन्न खाद्य गंधों के मिलने से रोकता है। यह ह्यूमिडिटी लेवल को मैनेज करने में भी मदद करता है। SmartThings AI एनर्जी मोड के बदौलत रेफ्रिजरेटर आपके इस्तेमाल के आधार पर एनर्जी सेविंग में मदद करता है।


Samsung Bespoke Double Door Refrigerator की कीमत और उपलब्धता

Samsung Bespoke Premium Cotta fridge के 236L की कीमत 30,500 रुपये है, वहीं 256L की कीमत 31,500 रुपये, 301L की कीमत 39,500 रुपये और 322L की कीमत 42,500 रुपये है। Bespoke Glass वर्जन के 415L की कीमत 54,500 रुपये और 465L की कीमत 57,800 INR रुपये है। Bespoke Double Door रेफ्रिजरेटर को Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट, सैमसंग शॉप और Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर पर उपलब्ध है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »