Redmi ने Rs. 11,999 में लॉन्च किया 32-इंच Fire TV, इस दिन शुरू होगी सेल

नए Redmi Smart Fire TV 32 2024 की भारत में कीमत 11,999 रुपये है। कंपनी ने स्मार्ट टीवी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है और यह देश में Flipkart और Amazon के जरिए भी खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

Redmi ने Rs. 11,999 में लॉन्च किया 32-इंच Fire TV, इस दिन शुरू होगी सेल

Photo Credit: Xiaomi

नए Redmi Smart Fire TV 32 2024 की भारत में कीमत 11,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • यह देश में Flipkart और Amazon के जरिए भी खरीदने के लिए उपलब्ध होगा
  • इसकी पहली सेल 11 जून को शुरू होगी
  • Xiaomi ने चुनिंदा बैंक कार्ड पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी पेश किया
विज्ञापन
Redmi ने भारत में अपना नया Smart Fire TV 32 2024 एडिशन लॉन्च किया है। Redmi की मूल कंपनी Xiaomi ने नए स्मार्ट टीवी को चुपचाप अपनी इंडिया वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। टीवी 32-इंच स्क्रीन साइट में आता है और इसमें Dolby Audio, DTS-HD और DTS Virtual: X टेक्नोलॉजी सपोर्ट शामिल है। नया टीवी क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस आता है, जिसके साथ 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज को जोड़ा गया है। बता दें कि पिछले महीने Xiaomi ने भी भारत में अपनी Smart TV A Series 2024 Edition का ऐलान किया था। नए Xiaomi TV 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच स्‍क्रीन साइज में पेश किए गए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है।
 

Redmi Smart Fire TV 32 2024 price in India, availability

नए Redmi Smart Fire TV 32 2024 की भारत में कीमत 11,999 रुपये है। कंपनी ने स्मार्ट टीवी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है और यह देश में Flipkart और Amazon के जरिए भी खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसकी पहली सेल 11 जून को शुरू होगी। Xiaomi ने चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी पेश किया है।

बता दें कि Redmi Smart Fire TV 32 को पिछले साल भारत में 13,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया गया था। इसके लेटेस्ट रिफ्रेश्ड वर्जन के स्पेसिफिकेशन्स पिछले मॉडल के समान ही हैं, लेकिन कीमत को कम किया गया है।
 

Redmi Smart Fire TV 32 2024 specifications

Redmi Smart Fire TV 32 2024 में तीन तरफ पतले बेजल्स के साथ मेटल डिजाइन मिलता है। इसमें 32-इंच का HD+ (1366 x 768 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले पैनल स्टैंडर्ड 60Hz रिफ्रेश रेट और 6.5ms रिस्पॉन्स टाइम सपोर्ट करता है। इसमें विविड पिक्चर इंजन भी मिलता है। इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें चार A35 कोर और Mali G31 MP2 GPU जोड़ा गया है। इसके साथ टीवी में 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

सॉफ्टवेयर की बात करें, तो नया टीवी Fire TV OS 7 पर चलता है, जिसमें कंपनी 12,000 से अधिक ऐप्स, लाइव टीवी चैनल, पेरेंटल कंट्रोल और डेटा मॉनिटरिंग मिलने का दावा करती है। इसके साथ एक रिमोट कंट्रोल मिलता है, जिसमें कुछ ऐप्स को सीधा ओपन करने के लिए क्विक एक्सेस टॉगल्स हैं। इसके अलावा, रिमोट में एक डेडिकेटेड Alexa बटन भी है। 

Redmi Smart Fire TV 32 2024 में दो 10W स्पीकर मिलते हैं, जो मिलकर 20W का साउंड आउटपुट देते हैं। इसमें डॉल्बी ऑडियो, डीटीएस-एचडी और डीटीएस वर्चुअल: एक्स के लिए सपोर्ट भी शामिल है। वहीं, कनेक्टिविटी ऑप्शन में डुअल-बैंड वाईफाई, मिराकास्ट, एयरप्ले, ब्लूटूथ 5.0, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट और HDMI पोर्ट शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »