Realme TV का ब्लाइंड ऑर्डर शुरू, लॉन्च से पहले 2000 रुपये देकर ऑर्डर करें स्मार्ट टीवी

Realme ने अपने फोरम के जरिए Realme Smart TV के लिए लॉन्च से पहले ब्लाइंड ऑर्डर का ऐलान किया। सेल शुरू हो चुकी है, ग्राहक 2000 रुपये के डिपॉज़िट के साथ रियलमी टीवी को खरीदने के लिए बुक कर सकते हैं।

Realme TV का ब्लाइंड ऑर्डर शुरू, लॉन्च से पहले 2000 रुपये देकर ऑर्डर करें स्मार्ट टीवी

25 मई को लॉन्च होगा Realme Smart TV

ख़ास बातें
  • ब्लाइंड ऑर्डर करने वाले को 31 मई तक खरीदना होगा टीवी
  • ब्लाइंड ऑर्डर करने वाले को 31 मई तक खरीदना होगा टीवी
  • ब्लाइंड ऑर्डर करने वाले को मिलेगा 500 रुपये का कूपन
विज्ञापन
Realme Smart TV भारत में 25 मई को लॉन्च किया जाएगा। वहीं लॉन्च से पहले अब कंपनी ने टीवी के लिए ब्लाइंड ऑडर लेना भी शुरू कर दिया है, जिसमें ग्राहकों को रियलमी स्मार्ट टीवी मिलने की 100 प्रतिशत गारंटी है। यही नहीं इस ब्लाइंड ऑर्डर में ग्राहकों को 500 रुपये का एक कूपन भी मिलेगा, इस 500 रुपये के कूपन से आप Realme.com से कुछ भी खरीद सकते हैं। हालांकि, इसकी वैधता केवल 30 जून तक ही रहेगी। बता दें, रियलमी टीवी को लेकर खबर आ चुकी है कि इसमें पतले बेज़ल वाला डिज़ाइन और क्रोमा बूस्ट पिक्चर इंज़न दिया जाएगा, जिसकी ब्राइटनेस 400 निट्स होगी।

Realme ने अपने फोरम के जरिए Realme Smart TV के लिए लॉन्च से पहले ब्लाइंड ऑर्डर का ऐलान किया। सेल शुरू हो चुकी है, ग्राहक 2000 रुपये के डिपॉज़िट के साथ रियलमी टीवी को खरीदने के लिए बुक कर सकते हैं। हालांकि, इस राशि को कंपनी की वेबसाइट पर 24 मई से पहले भुगतान करना होगा। इच्छुक ग्राहक Realme.com पर जाकर इस ब्लाइंड ऑर्डर के लिए खुद को रजिस्टर करा सकते हैं। डिपॉज़िट होने के बाद, जब प्रोडक्ट लॉन्च हो जाएगा तो ग्राहक को पूरी रकम अदा करनी होगी। बकाया भुगतान भी ग्राहक को 31 मई से पहले करना होगा। बकाया राशि भुगतान के लिए आप ‘My Orders' पर जाकर अदा कर सकते हैं।

ब्लाइंड ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को कंपनी 500 रुपये का कूपन 1 जून को उनके अकाउंट में देगी, जिसका इस्तेमाल करने के लिए आप रियलमी की वेबसाइट से कुछ भी ऑर्डर कर सकते हैं, हालांकि उसकी कीमत 5,000 रुपये से ऊपर होनी चाहिए। तो ऐसे में यह कंपनी द्वारा दिया गया कोई खास व आकर्षक ऑफर नहीं है, जिसके लिए ग्राहक बिना कीमत व फीचर जाने प्रोडक्ट का ब्लाइंड ऑर्डर कर दे। 500 रुपये के कूपन का इस्तेमाल आप केवल 30 जून तक कर सकते हैं, वहीं ब्लाइंड ऑर्डर डिपॉज़िट की आखिरी तारीख 24 मई की रात तक है।

इन सब के अलावा यदि ग्राहक का ब्लाइंड ऑर्डर करने के बाद मूड बदल जाता है और वह डिपॉज़िट भरने के बाद ऑर्डर कैंसल करना चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें “My Order” सेक्शन में जाकर ऑर्डर कैंसल करके रिफंड की रिक्वेस्ट देनी होगी। हालांकि, यह काम भी आप केवल 31 मई तक ही कर सकते हैं। यदि कोई 31 मई तक रिफंड मांगने में असफल रहा तो भी उनकी जमा राशि 5-7 दिन के अंदर रिफंड कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि रियलमी टीवी की कीमत और उपलब्धता की जानकारी 25 मई को सामने आएगी। टीज़र्स में बताया गया है कि इस टीवी में 64 बिट्स मीडियाटेक प्रोसेसर, चार स्पीकर सिस्टम और डॉल्बी ऑडियो सिस्टम दिया जाएगा। बाकि जानकारी तो लॉन्च के बाद ही मालूम चलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »