Realme ने गेम मोड के साथ नया ब्लूटूथ स्पीकर सस्ती कीमत में किया लॉन्च, जानें कीमत

कॉब्बल (गोल पत्थर) शेप के साथ इसमें एक चमकदार डोरी है जो कि अंधेरे स्थान पर चमकती है। यह एक डायनेमिक ड्राइवर के साथ आता है जो कि पैसिव बेस रेडियेटर के साथ जुड़कर गहरी बेस और 5W की ध्वनि उत्पन्न करता है।

Realme ने गेम मोड के साथ नया ब्लूटूथ स्पीकर सस्ती कीमत में किया लॉन्च, जानें कीमत

Realme Cobble Bluetooth speaker को मेटल ब्लैक और इलेक्ट्रिक ब्लू कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • Realme Cobble Bluetooth speaker में है 1,500mAh की बैटरी
  • सिंगल चार्ज में बैटरी दे सकती है 9 घंटे तक का प्लेबैक टाइम
  • IPX5 रेटिंग के साथ आता है Realme Cobble
विज्ञापन
Realme Cobble ब्लूटूथ स्पीकर मलेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी विशेषता है इसकी चमकदार डोरी जो कि अंधेरे में चमकती है, और साथ ही एक लो-लेटेंसी गेम मोड। स्पीकर में 1,500mAh की बैटरी है और यह 9 घंटे तक का प्लेबैकटाइम एक सिंगल चार्ज में दे सकती है। यह Realme Link app (केवल एंड्रॉयड) के द्वारा कनेक्ट होता है। इसके द्वारा यूजर इसकी सेटिंग्स अपनी सुविधा के अनुसार बदल सकता है।
 

Realme Cobble Bluetooth speaker price

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक Realme Cobble Bluetooth speaker की कीमत MYR 99 (लगभग 1800 रुपये) है। इसे मेटल ब्लैक और इलेक्ट्रिक ब्लू कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है। अभी यह स्पीकर खरीद के लिए उपलब्ध नहीं है। वहीं इसके भारत समेत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लॉन्च के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Realme Cobble Bluetooth speaker specifications

कॉब्बल (गोल पत्थर) शेप के साथ इसमें एक चमकदार डोरी है जो कि अंधेरे स्थान पर चमकती है। यह एक डायनेमिक ड्राइवर के साथ आता है जो कि पैसिव बेस रेडियेटर के साथ जुड़कर गहरी बेस और 5W की ध्वनि उत्पन्न करता है। रियलमी का कहना है कि इसमें स्टीरियो पेयरिंग फीचर है और यह तीन तरह के इक्वेलाइजर- बेस, डायनेमिक और ब्राइट, प्रीसेट के साथ आता है। स्पीकर में एक गेम मोड है जो कि 88ms तक लो-लेटेंसी देता है।

Realme Cobble Bluetooth speaker IPX5 रेटिंग के साथ आता है जिससे कि यह पानी के छीटों या छिड़काव से प्रभावित नहीं होता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth v5.0 है। पावर की बात करें तो इसमें 1,500mAh की बैटरी है जो कि 9 घंटे का प्लेबैक टाइम सिंगल चार्ज में दे सकती है। रियलमी का कहना है कि इसे 2.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। Realme Link app के द्वारा म्यूजिक को कंट्रोल करने के लिए इसे स्मार्टफोन से भी लिंक किया जा सकता है। अभी यह ऐप iOS पर उपलब्ध नहीं है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »