Portronics Resound 2 हुआ लॉन्च, 5 घंटे तक चलेगी बैटरी

Portronics ने हाल ही में भारत में एक नया वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर Portronics Resound 2 लॉन्च किया है। रेजाउंड में 15W स्पीकर दिए गए हैं।

Portronics Resound 2 हुआ लॉन्च, 5 घंटे तक चलेगी बैटरी

Photo Credit: Portronics

Portronics Resound 2 में 15W स्पीकर हैं।

ख़ास बातें
  • Portronics Resound 2 की कीमत 2,149 रुपये है।
  • Portronics Resound 2 पोर्टेबल स्पीकर में पावरफुल एंप्लीफायर दिए गए हैं।
  • Portronics Resound 2 में 15W स्पीकर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Portronics ने हाल ही में भारत में एक नया वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर Portronics Resound 2 लॉन्च किया है। रेजाउंड में 15W स्पीकर दिए गए हैं। Portronics Resound 2 पोर्टेबल स्पीकर में पावरफुल एंप्लीफायर दिए गए हैं। पोर्टोनिक्स रेजाउंड 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।


Portronics Resound 2 की कीमत


Portronics Resound 2 की कीमत 2,149 रुपये है, जिसे अमेजन पर 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Portronics Resound 2 बिक्री के लिए आज से उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन के मामले में यह Black और Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह पोर्टेबल स्पीकर Amazon, Flipkart और ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेलर पर उपलब्ध है। कंपनी पोर्टेबल स्पीकर के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है।


Portronics Resound 2 के स्पेसिफिकेशंस


Portronics Resound 2 पोर्टेबल स्पीकर में पावरफुल एंप्लीफायर दिए गए हैं जो कि घर या बाहर दोनों जगह बेहतर अनुभव प्रदान करते हैं। इसका डिजाइन काफी यूनिक है, जिसमें RGB लाइटिंग दी गई है। स्पीकर में फ्रेबिक कवर डिजाइन दिया गया है जो कि लुक को ज्यादा बेहतर बनाता है। सेफ्टी के लिए स्पीकर IPX5 स्प्लेश रेटिंग से लैस है। स्पीकर में 15W स्पीकर हैं जो कि दमदार साउंड प्रदान करते हैं। स्पीकर्स में डायनेमिक एचडी ड्राइवर्स दिए गए हैं। Portronics Resound 2 में 2,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 5 घंटे तक चल सकती है। यह यूएसबी टाइप सी पोर्ट का सपोर्ट करता है और क्विक चार्ज प्रदान करता है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »