Panasonic Google TV हुए 32, 43, 55, 65 और 75 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, जानें क्या है खास

Panasonic की नई रेंज के टीवी अलग-अलग डिस्प्ले साइज ऑप्शंस में मिलेंगे, जिसमें 32, 43, 55, 65 और 75 इंच शामिल है।

Panasonic Google TV हुए 32, 43, 55, 65 और 75 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: Panasonic

Panasonic TV में 32 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Panasonic ने लेटेस्ट गूगल टीवी-पॉवर्ड LED TV को लॉन्च किया है।
  • Panasonic के नए टीवी 4K HDR पैनल्स और 4K कलर इंजन के साथ आएंगे।
  • पैनासोनिक की नई रेंज के टीवी अलग-अलग डिस्प्ले साइज ऑप्शंस में मिलेंगे।
विज्ञापन
Panasonic ने भारत में अपने स्मार्ट टीवी लाइनअप में अपने लेटेस्ट लॉन्च गूगल टीवी-पॉवर्ड LED TV के साथ विस्तार किया है। कंपनी ने गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ 23 नए मॉडल्स के लॉन्च को कन्फर्म कर दिया है। Panasonic की नई रेंज के गूगल टीवी में 4K HDR, Dolby ATMOS सपोर्ट, प्ले सर्विसेज, गूगल एसिस्टेंट समेत कई फीचर्स मिलने वाले हैं। 
 

Panasonic गूगल टीवी लाइनअप की कीमत और उपलब्धता 


पैनासोनिक की नई रेंज के टीवी अलग-अलग डिस्प्ले साइज ऑप्शंस में मिलेंगे, जिसमें 32, 43, 55, 65 और 75 इंच शामिल है। कीमत की बात की जाए तो Panasonic की कीमत 19,990 रुपये से 3,19,990 रुपये होगी। उपलब्धता की बात करें तो यह Panasonic स्टोर्स, डीलर नेटवर्क और जानी-मानी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे।
 

Panasonic टीवी के फीचर्स 


Panasonic के नए टीवी 4K HDR पैनल्स और 4K कलर इंजन के साथ आएंगे। कंपनी का दावा है कि ये डिस्प्ले के कलर्स, ब्राईट और डार्क एरियाज को ऑप्टिमाइज करेंगे। 4K कलर इंजन, HD और FHD कंटेंट के व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने की क्षमता रखता है। 

ये टीवी डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं और ब्लूटूथ ऑडियो लिंक फीचर को सपोर्ट भी करते हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स बिना किसी रुकावट के ब्लूटूथ के जरिए अपने वायरलेस स्पीकर्स को एक्सटर्नल स्पीकर्स की तरह कनेक्ट कर के इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ये टीवी गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम आउट-ऑफ-द बॉक्स पर काम करेंगे। ये गूगल प्ले सर्विसेज, प्ले स्टोर, क्रोमेकास्ट, गूगल असिस्टेंट समेत  अमेजन एलेक्सा सपोर्ट के साथ भी आएंगे।

ओटीटी ऐप सपोर्ट के मामले में इन स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, एप्पल टीवी, सोनी लिव जैसी ऐप्स का सपोर्ट भी मिलेगा। इसमें बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस देने के लिए गेमिंग मोड भी दिया गया है। इन टीवी में Panasonic का IoT एनेबल्ड प्लेटफार्म- MirAle भी दिया गया है। इससे टीवी स्मार्ट होम हब की तरह काम करेगा, जिससे यूजर्स कई स्मार्ट होम डिवाइसेज को इससे कनेक्ट कर पाएंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Panasonic, Panasonic Google TV, Smart TV, Smart TV Under 20K
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »