OnePlus का 40 इंच Smart TV मिल रहा 16789 रुपये में! Amazon सेल में एक्सचेंज का कमाल

OnePlus स्मार्ट टीवी पर कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है।

OnePlus का 40 इंच Smart TV मिल रहा 16789 रुपये में! Amazon सेल में एक्सचेंज का कमाल

Photo Credit: OnePlus

OnePlus स्मार्ट टीवी में 40 इंच की Full HD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Amazon Great Summer Sale 2023 चल रही है।
  • OnePlus 40 inch Y Series Full HD Smart TV पर डिस्काउंट मिल रहा है।
  • वनप्लस स्मार्ट टीवी पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Amazon Great Summer Sale 2023 चल रही है। अगर आप अपने लिए कोई नया स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। वनप्लस स्मार्ट टीवी पर कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है। आइए OnePlus 40 इंच स्मार्ट टीवी पर मिलने वाली डील और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

OnePlus 40 inch Y Series Full HD Smart TV कीमत और ऑफर


Amazon Great Summer Sale 2023 में OnePlus 40 inch Y Series Full HD Smart TV की एमआरपी 29,999 रुपये है, हालांकि 27 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 21,999 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो ICICI Bank या Kotak बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत (1500 रुपये तक) डिस्काउंट मिल सकता है।
 

एक्सचेंज ऑफर


Amazon पर एक्सचेंज ऑफर की बात की जाए तो पुराना या मौजूदा टीवी एक्सचेंज में देने पर 3,710 रुपये तक बचत हो सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 18,289 रुपये हो जाएगी। वहीं बैंक ऑफर का लाभ जोड़ने पर कीमत 16,789 रुपये हो जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले टीवी की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
 

OnePlus 40 inch Y Series Full HD Smart TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus स्मार्ट टीवी में 40 इंच की Full HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920x1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 2 HDMI पोर्ट, ब्लू रे प्लेयर्स, गेमिंग कंसोल, 2 यूएसबी पोर्ट और ड्यूल-बेंड वाई-फाई दिया गया है। साउंड सिस्टम की बात करें तो यह Dolby Audio और Dolby Atmos के साथ 20वॉट आउटपुट प्रदान करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Android TV 11 पर काम करता है। इसके अलावा टीवी में वनप्लस कनेक्ट इकोसिस्टम, गूगल एसिस्टेंट, क्रॉमकास्ट, मीराकास्ट, डीएलएनए और ऑटो लो लेटेंसी मोड दिया गया है। स्मार्ट फीचर्स के तहत यह स्मार्ट टीवी Netflix, Youtube, Prime Video, Hotstar, SonyLiv, Hungama, JioCinema, Zee5, Eros Now और Oxygen Play का सपोर्ट करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  3. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  4. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  5. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  6. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  8. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  9. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  10. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »