IPL के टेलिकास्‍ट राइट्स के लिए भी टकरा सकती हैं Amazon और Reliance

राइट्स के लिए कीमत 50 हजार करोड़ तक पहुंच सकती है।

IPL के टेलिकास्‍ट राइट्स के लिए भी टकरा सकती हैं Amazon और Reliance

एक ओर एमेजॉन का प्राइम वीडियो है, तो दूसरी तरफ रिलायंस का JioTV है।

ख़ास बातें
  • स्‍टार इंडिया ने साल 2022 तक IPL के डिजिटल और टीवी राइट्स खरीदे हैं
  • यह राइट्स 16,348 करोड़ रुपये में हासिल किए गए थे
  • एमेजॉन और रिलायंस अब इन प्रसारण अधिकारों को जीतना चाहती हैं
विज्ञापन
एमेजॉन (Amazon) और रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (Reliance Industries) की प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। फ्यूचर ग्रुप में निवेश और उसे खरीदने को लेकर दोनों के बीच काफी कॉम्‍पिटिशन देखने को मिला है और मामला अदालत में भी पहुंचा है। अब इन कंपनियों की जंग क्रिकेट की दुनिया के लिए हो सकती है। कहा जा रहा है कि आईपीएल (IPL) के टेलिकास्‍ट राइट्स को लेकर एमेजॉन और रिलायंस आमने-सामने आ सकती हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, एमेजॉन और रिलायंस, सोनी ग्रुप (Sony) और वॉल्ट डिज्‍नी (Walt Disney) से IPL के 5 साल के एक्सलूसिव TV और डिजिटल ब्रॉडकास्ट राइट्स को लेकर मुकाबला करेंगी। कंपनी की योजनाओं से परिचित एक सोर्स के मुताबिक, राइट्स के लिए कीमत 50 हजार करोड़ तक पहुंच सकती है।    

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में विज्ञापन देने वाली कंपनी Parimatch के हेड एंटोन रुब्लिएव्स्की ने कहा कि क्रिकेट दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खेल है, जिसके ढाई अरब फैंस हैं। IPL इसके सुपर बाउल की तरह है। अगर आप वहां नहीं हैं, तो समझिए आपकी मौजूदगी कहीं नहीं है। 

डिज्‍नी के मालिकाना हक वाली स्‍टार इंडिया और सोनी देश के टॉप ब्रॉडकास्‍टर्स में से एक हैं। स्‍टार इंडिया ने साल 2022 तक IPL के डिजिटल और टीवी राइट्स के लिए 16,348 करोड़ रुपये दिए थे। इनका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स  के चैनलों और डिज्नी + हॉटस्टार पर हुआ था। पिछले सीजन में लीग मैच की व्‍यूअरशिप 350 मिलियन दर्शकों तक पहुंच गई थी। 

इन ट्रेडिशनल मीडिया फर्मों को अब रिलायंस और एमेजॉन जैसी बड़ी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। दोनों कंपनियां अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स मार्केट के लिए भी मुकाबला कर रही हैं। एक ओर एमेजॉन का प्राइम वीडियो है, तो दूसरी तरफ रिलायंस का JioTV है। रिलायंस अपने ब्रॉडकास्टिंग जॉइंट वेंचर Viacom18 के लिए भी निवेशकों से बातचीत कर रही है, ताकि 1.6 अरब डॉलर (करीब 11,920 करोड़ रुपये) जुटाए जा सकें।  

कंपनी की स्‍ट्रैटिजी की सीधी जानकारी रखने वाले एक सोर्स ने कहा कि IPL के टेलिकास्‍ट राइट्स को जीतना रिलायंस के Jio प्लेटफॉर्म और उसके डिजिटल विस्तार की योजनाओं के लिए अहम है। हालांकि रिलायंस और Viacom18 ने इस मामले में मांगे गए कमेंट का जवाब नहीं दिया। 

दूसरी ओर, एमेजॉन भी IPL के टेलिकास्‍ट से जुड़े राइट्स जीतना चाहती है। अपने प्राइम वीडियो प्लेटफॉर्म पर इसने हाल ही में क्रिकेट मैचों की लाइव-स्ट्रीमिंग शुरू की है। एमेजॉन इंडिया के स्‍पोक्‍सपर्सन ने भी इस मामले में कमेंट नहीं किया। वैसे कंपनी के पास टीवी प्लेटफॉर्म नहीं है। ऐसे में उसे टीवी पार्टनर लाने की जरूरत होगी या वह केवल डिजिटल के लिए बोली लगा सकती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »