चैन की नींद के साथ खर्राटों को दूर करेगा ये स्मार्ट इलेक्ट्रिक बेड, एक क्लिक में पोजिशन बदलेगी, जानें कीमत

8H Smart Electric Bed Pro Max यूजर्स के लिए एर्गोनोमिक आराम प्रदान करता है। आप इसे सिर, लंबर स्पाइन और घुटनों के कई एंगल पर एडजेस्ट कर सकते हैं।

चैन की नींद के साथ खर्राटों को दूर करेगा ये स्मार्ट इलेक्ट्रिक बेड, एक क्लिक में पोजिशन बदलेगी, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Milan ने चीन में 8H Smart Electric Bed Pro Max पेश कर दिया है।
  • 8H Smart Electric Bed Pro Max यूजर्स के लिए एर्गोनोमिक आराम देता है।
  • 8H Smart Electric Bed Pro Max की कीमत 6,099 युआन यानी कि 69,484 रुपये है।
विज्ञापन
Milan ने चीन में 8H Smart Electric Bed Pro Max पेश कर दिया है। इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक बेड को पुरानी 4 मोटर्स से 5 मोटर सिस्टम में अपग्रेड किया गया है। स्मार्ट इलेक्ट्रिक बेड के साथ नया लम्बर सपोर्ट मोटर अतिरिक्त यूजर्स के लिए बेहतर आराम प्रदान करता है।
 

8H Smart Electric Bed Pro Max की कीमत


कीमत की बात की जाए तो 8H Smart Electric Bed Pro Max की कीमत 6,099 युआन यानी कि 69,484 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह JD.com पर उपलब्ध है। यह ग्लोबल लेवल पर उपल्बध होगा या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है।

8H Smart Electric Bed Pro Max यूजर्स के लिए एर्गोनोमिक आराम प्रदान करता है। आप इसे सिर, लंबर स्पाइन और घुटनों के कई एंगल पर एडजेस्ट कर सकते हैं। यह कमर के 60 डिग्री और पैरों के 40 डिग्री तक जा सकता है।  किसी भी एंगल पर होवर भी कर सकता है। ड्यूल जोन लिफ्टिंग सपोर्ट में स्लो राइज और स्लो फॉल का फंक्शन है। इसमें डायनेमिक स्लीप कैपेबिलिटी भी है।

इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक बेड में 8 अलग-अलग कंफर्ट मोड हैं जिनमें फ्लैट, एंटी-स्नोरिंग, रीडिंग, टीवी और जीरो ग्रेविटी मोड शामिल हैं। मोटर-कंट्रोल होरिजोंटल बार कई कर्वेंचर्स के हिसाब से काम करता है। यह कमर के आसपास की थकान और तनाव को तेजी से दूर करने में मदद करती है। स्मार्ट इलेक्ट्रिक बेड इनोवेटिव ड्यूल मेमोरी पोजीशन का भी सपोर्ट करता है। इसमें यूजर्स अपने DIY प्रीसेट को बार-बार कस्टमाइज किए बिना एडजेस्ट कर सकता है।

8H मिलान स्मार्ट इलेक्ट्रिक बेड प्रो मैक्स उन लोगों के लिए सही है जो नींद के दौरान खर्राटे लेते हैं। बिस्तर के पिछले हिस्से को 15 डिग्री ऊपर उठा सकते हैं। बिना किसी रुकावट के आसानी से उठा सकते हैं। सिर को साइड स्लीपिंग पॉजिशन में कस्टमाइज कर सकते हैं जिसमें एयरवे खुला रहता है और मस्तिष्क पूरी तरह से ऑक्सीजिनेटेड रहता है। इलेक्ट्रिक बेड Xiao Ai वॉयस कंट्रोल को सपोर्ट करता है। इसे मैट्रेस को कंट्रोल करने के लिए MIJIA ऐप से जोड़ा जा सकता है। आप ऐप के जरिए एक सोमैटोसेंसरी अलार्म घड़ी भी सेट कर सकते हैं। ऑटोमैटिकली बेड की पॉजिशन को कस्टमाइज कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  8. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »