Mi TV Stick लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स साइट पर कीमत के साथ लिस्ट

Mi Box 4K भारत में 3,499 रुपये की कीमत में पहले से ही लॉन्च किया जा चुका है, मी टीवी स्टिक केवल एंड्रॉयड टीवी पर ही काम करता है और इसमें पैचवॉच लॉन्चर भी नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 23 जून 2020 18:13 IST
ख़ास बातें
  • दो वेरिएंट में आ सकता है Mi TV Stick
  • रिमोट में दिए गए Netflix और Amazon Prime Video के लिए अलग बटन
  • डिवाइस बॉक्स में एक यूएसबी केबल भी दिया गया है

Mi TV Stick को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं

Xiaomi के Mi TV Stick की अभी आधिकारिक घोषणा भी नहीं की गई है और यह प्रोडक्ट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म AliExpress और Gearbest पर लिस्ट किया जा चुका है। लिस्टिंग में प्रोडक्ट संबंधी सभी जानकारी दी गई है, साथ ही इसमें प्रोडक्ट की तस्वीरें भी साझा की गई हैं। इन तस्वीरों में मी टीवी स्टिक अनबॉक्स सीरीज़ भी शामिल है। लिस्टिंग में जानकारी मिली है कि मी टीवी स्टिक दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी, एक फुल-एचडी और दूसरी 4K। इसके अलावा यह एंड्रॉयड टीवी पर काम करेगा, साथ ही इसमें लोकप्रिय गेम्स और ऐप्स का एक्सेस भी दिया जाएगा।
 

Mi TV Stick price and availability

मी टीवी स्टिक पिछले कुछ समय से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है, पिछले महीने एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें इस डिवाइस की जानकारियों का खुलासा किया गया था। हालांकि, लेटेस्ट लिस्टिंग की बात करें तो Xiaomi Mi TV का फुल-एचडी वर्ज़न AliExpress पर Stick $65 (लगभग 4,900 रुपये) के साथ लिस्ट है। जबकि 4K वर्ज़न Gearbest पर $133 (लगभग 10,100 रुपये) के साथ लिस्ट है। इस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले GoogleChromecast.com द्वारा दी गई थी।
Advertisement

AliExpress की लिस्टिंग में काफी विस्तृत जानकारी दी गई है, इसके अलावा डिवाइस अन-बॉक्सिंग की तस्वीरें भी दी गई हैं जिससे संकेत मिलता है कि यह लिस्टिंग सही है और जल्द ही इस प्रोडक्ट को आधिकारिक रूप से पेश किया जा सकता है। दिलचस्प बात तो यह है कि मी टीवी स्टिक वेबसाइट पर पहले से ही खरीद के लिए उपलब्ध है, हालांकि Gearbest लिस्टिंग के अनुसार इसकी शीपिंग 30 जून के बाद ही शुरू की जाएगी।

Mi Box 4K भारत में 3,499 रुपये की कीमत में पहले से ही लॉन्च किया जा चुका है, मी टीवी स्टिक केवल एंड्रॉयड टीवी पर ही काम करता है और इसमें पैचवॉच लॉन्चर भी नहीं दिया गया है। शाओमी मी बॉक्स 4के कॉम्पिटिशन को देखते हुए भारत में मी टीवी स्टीक के फुल एचडी वर्ज़न को AliExpress लिस्टिंग की तुलना में भारत में कम कीमत में लॉन्च कर सकता है। हालांकि, फिलहाल इसके भारत लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement
 

Mi TV Stick specifications, features

लिस्टिंग और तस्वीरों के जरिए मी टीवी स्टिक के कई स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठ चुका है। एंड्रॉयड टीवी 9 पाई और फुल एचडी व 4के वेरिएंट के अलावा, यह डिवाइस क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, ऐप्स व ऐप्स डेटा के लिए 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज और ब्लूटूथ वॉयस रिमोट से लैस होगा, जो आपको गूगल असिस्टेंट एक्सेस करने की सुविधा देगा। इस रिमोट पर Netflix और Amazon Prime Video के लिए हॉटकी दिया गया है। 4K वेरिएंट के लिए Gearbest लिस्टिंग के अनुसार, यह 2 जीबी रैम और एचडीआर सपोर्ट से लैस होगा।

Mi TV Stick के फॉर्म फैक्टर से साफ है कि इसे डायरेक्टली टीवी के HDMI पोर्ट से प्लग-इन किया जा सकता है, इस्तेमाल के दौरान यह टीवी के पीछे छिपा होगा। इस डिवाइस को अपने खुद के पावर सोर्स की जरूरत होगी, बॉक्स में एक अडैप्टर के साथ यूएसबी केबल दिया गया है, माना जा रहा है कि इसकी सहायता से मी टीवी स्टिक को डायरेक्टली यूएसबी पोर्ट से कनेक्ट किया जा सकेगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi TV Stick, Android TV, Streaming devices, Mi Box 4K
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  10. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.