Mi TV 6 सीरीज़ चीन में 28 जून को होगी लॉन्च

Xiaomi ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो के माध्यम से ऐलान किया है कि नई Mi TV 6 सीरीज़ 28 जून 2021 को लॉन्च की जाएगी। वीबो पोस्ट के पोस्टर पर दी गई टैगलाइन से अंदाजा लगाया गया है कि यह प्लैगशिप टीवी शानदार वीडियो क्वालिटी के साथ दस्तक दे सकता है।

Mi TV 6 सीरीज़ चीन में 28 जून को होगी लॉन्च
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने साल 2019 में चीन में Mi TV 5 सीरीज़ रेंज को लॉन्च किया था
  • Mi TV 6 सीरीज़ में मिल सकता है ओलेड डिस्प्ले
  • मी टीवी 5 सीरीज़ में Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro टीवी को लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
Mi TV 6 सीरीज़ को 28 जून को लॉन्च किया जाएगा, जिसका ऐलान आज खुद कंपनी ने अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के माध्यम से कर दिया है। आपको बता दें यह कंपनी की Mi TV 5 सीरीज़ का ही अपग्रेड वर्ज़न है, जो कि चीन में साल 2019 मार्च में लॉन्च किया गया था। अपने लेटेस्ट टीज़र पोस्टर के जरिए कंपनी ने जानकारी दी है कि बेहतरी वीडियो क्वालिटी के साथ पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह ओलेड टीवी होगा।

Xiaomi ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो के माध्यम से ऐलान किया है कि नई Mi TV 6 सीरीज़ 28 जून 2021 को लॉन्च की जाएगी। वीबो पोस्ट के पोस्टर पर दी गई टैगलाइन से अंदाजा लगाया गया है कि यह प्लैगशिप टीवी शानदार वीडियो क्वालिटी के साथ दस्तक दे सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह ओलेड टीवी हो सकता है, जो कि इस वक्त विजुअल क्वालिटी के हिसाब से बेस्ट डिस्प्ले पैनल है। इन सब के अलावा, फिलहाल इस टीवी सीरीज़ से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

Xiaomi ने साल 2019 में चीन में Mi TV 5 सीरीज़ रेंज को लॉन्च किया था। इस सीरीज़ में Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया गया था। यह टीवी मॉडल्स मार्केट में तीन स्क्रीन साइज़ में आए थे वो हैं... 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच। मी टीवी 5 और मी टीवी 5 प्रो मॉडल के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। दोनों मॉडल में क्वानटम डॉट स्क्रीन, MEMC मोशन स्मूथनिंग टेक्नोलॉजी और एचडीआर 10+ का अंतर है। ये फीचर्स सिर्फ प्रो वेरिएंट का हिस्सा हैं।

ऐसे में अटकले लगाई जा सकती है कि मी टीवी 6 सीरीज़ में भी दो टीवी मॉडल्स पेश किए जा सकते है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi TV 6, Mi TV 6 specification, Mi TV 6 launch, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »