Mi TV 4A 60-Inch, Mi Full Screen TV Pro 75-Inch हुए लॉन्च: 4K डिस्प्ले से हैं लैस

Mi Full Screen TV Pro 75-inch एक एल्यूमीनियम केसिंग और मेटल की बेस प्लेट के साथ आता है। यह 12nm FinFET 1.9 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है।

Mi TV 4A 60-Inch, Mi Full Screen TV Pro 75-Inch हुए लॉन्च: 4K डिस्प्ले से हैं लैस

Mi Full Screen TV Pro 75-inch में 97.7 प्रतिशत के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है

ख़ास बातें
  • दोनों स्मार्ट टीवी में आते हैं कई ऐप पहले से इंस्टॉल
  • Mi Full Screen TV Pro 75-Inch में है 97.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो
  • Mi TV 4A 60-Inch भी बेहद पतली बेज़ल से है लैस
विज्ञापन
Xiaomi ने शुक्रवार को मी फैन फैस्टिवल में अपने स्मार्ट टीवी लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए उसमें एक नया 75-इंच Mi Full-Screen TV Pro और एक नया Mi TV 4A 60-इंच मॉडल पेश किया है। Xiaomi पिछले साल सितंबर में 45 इंच, 55 इंच और फुल स्क्रीन टीवी प्रो सीरीज़ का 65 इंच स्क्रीन साइज़ मॉडल लॉन्च कर चुका है और अब इस सीरीज़ में कंपनी ने नया 75 इंच स्क्रीन साइज़ मॉडल जोड़ा है। इसी तरह Mi TV 4A के भी पहले कई स्क्रीन साइज़ लॉन्च किए जा चुके हैं और अब कंपनी ने इसमें एक नया 60-इंच मॉडल जोड़ा है। दोनों मी टीवी फिलहाल चीनी बाजार में उपलब्ध कराए गए हैं।
 

Mi TV 4A 60-inch, Mi Full Screen TV Pro 75-inch price

नए मी टीवी 4ए 60-इंच मॉडल की कीमत चीन में 1,999 युआन (लगभग 21,400 रुपये) है, जबकि मी फुल स्क्रीन टीवी प्रो 75-इंच की कीमत 5,999 युआन (लगभग 64,500 रुपये) है। दोनों स्मार्ट टीवी 9 अप्रैल को Xiaomi की वेबसाइट पर क्राउडफंडिंग के जरिए पेश किए जाएंगे। Mi Full Screen TV Pro 75-inch अपनी रेंज का सबसे महंगा मॉडल है। इससे पहले कंपनी ने 65-इंच वेरिएंट को ​3,399 युआन में लॉन्च किया था, जो भारत में लगभग 34,000 रुपये होते हैं।
 

Mi TV 4A 60-inch, Mi Full Screen TV Pro 75-inch features, specifications

Xiaomi फुल स्क्रीन टीवी प्रो 75 इंच की बात करें तो इसमें एक एल्यूमीनियम केसिंग और एक मेटल की बेस प्लेट है। 4K डिस्प्ले के सभी किनारों पर 97.7 प्रतिशत के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ ना के बराबर बेज़ल हैं। यह 12nm FinFET 1.9 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। सभी मी टीवी की तरह, यह 75 इंच का मॉडल भी पैचवॉल ओएस पर चलता है। स्मार्ट टीवी कई प्री-इंस्टॉल किए गए ऐप के साथ आता है, जिसमें से कुछ लोकप्रिय ऐप्स Youku, Tencent Video है। मी फुल स्क्रीन टीवी प्रो 75 इंच में XiaoAI वॉयस असिस्टेंट इंटीग्रेशन, डॉल्बी ऑडियो और IoT डिवाइस के साथ कनेक्ट करने का विकल्प उपलब्ध है।
 
mitv4a

Mi TV 4A 60-इंच में भी हर तरफ पतले बेजल्स के साथ 4K यूएचडी एलसीडी डिस्प्ले है और यह 64-बिट एमलॉजिक प्रोसेसर के साथ आता है। टीवी में 2 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है। यह भी पैचवॉल ओएस पर चलता है और XiaoAI वॉयस असिस्टेंट के साथ आता है। मी टीवी 4ए 60-इंच में यूएसबी पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट और एवी इनपुट कनेक्टिविटी विकल्प मौजूद हैं। Xiaomi ने Mi TV 4A रेंज में दो अप-फायरिंग स्पीकर्स के साथ डॉल्बी एटमॉस साउंड फीचर भी दिया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले60.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
रिज़ॉल्यूशन4K
ओएसAndroid Based
स्मार्ट टीवीहां
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले75.00 इंच
ओएसAndroid Based
स्मार्ट टीवीहां
रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड4K
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi TV, Mi TV 4, Mi TV 4 Pro, Mi TV 4A, Mi TV Pro, Mi Full Screen TV Pro

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  3. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
  5. Infinix Note 60 Pro में होगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, भारत में अगले सप्ताह लॉन्च
  6. OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 9000mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  7. Apple के फोल्डेबल iPhone की मैन्युफैक्चरिंग में हो सकती है देरी, डिजाइनिंग की मुश्किल!
  8. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme C100 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक शेवर, स्मार्ट चिप और वायरलेस चार्जिंग के साथ 95 दिन तक का बैकअप!
  10. Oppo A6k लॉन्च: 7000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की एंट्री, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »