Adobe ने भारत में योग्य स्टूडेंट्स के लिए Photoshop का 1 साल का सब्सक्रिप्शन फ्री करने का ऑफर दिया है। जानें कौन ले सकता है फायदा और कैसे करें क्लेम।
Photo Credit: Adobe
Adobe ने भारत में स्टूडेंट्स के लिए Photoshop का 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर पेश किया है
अगर आप स्टूडेंट हैं और फोटो एडिटिंग या डिजाइनिंग सीख रहे हैं, तो Adobe की यह पेशकश आपके काम की हो सकती है। Adobe ने भारत में योग्य छात्रों के लिए Photoshop का एक साल का सब्सक्रिप्शन फ्री कर दिया है। इस ऑफर के तहत पहले साल के लिए सालाना प्रीपेड प्लान पर 100% छूट मिल रही है, यानी चेकआउट के दौरान इसकी कीमत ₹0 दिखाई देती है। आम तौर पर इस प्लान की कीमत ₹1,999 प्रति साल बताई गई है। हालांकि, ऑफर सिर्फ योग्य छात्रों के लिए है और इसके लिए कॉलेज की जानकारी देकर वेरिफिकेशन करना होगा।
इस ऑफर में योग्य भारतीय छात्रों को Adobe Photoshop का सब्सक्रिप्शन पहले 12 महीनों के लिए बिना किसी सब्सक्रिप्शन फीस के मिलेगा। Adobe की वेबसाइट पर फिलहाल छात्रों के लिए Creative Cloud Pro का पेड प्लान भी उपलब्ध है, लेकिन यह खास ऑफर Photoshop के एक साल के Free एक्सेस से जुड़ा है।
हालांकि, एक जरूरी बात है। फ्री अवधि खत्म होने के बाद सब्सक्रिप्शन ₹1,999 प्रति साल की कीमत पर अपने आप रिन्यू हो सकता है। अगर आप अगले साल इसका पेड सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते हैं तो मुफ्त अवधि खत्म होने से पहले ऑटो-रिन्यूअल को कैंसल करना होगा। Adobe यह भी कहता है कि प्रमोशन बिना किसी पूर्व सूचना के खत्म हो सकता है।
यह ऑफर सभी Adobe यूजर्स के लिए नहीं है। मुख्य रूप से योग्य छात्रों को इसका फायदा मिलेगा और चेकआउट के दौरान कॉलेज से जुड़ी जानकारी देनी होगी। Adobe की एलिजिबिलिटी टर्म्स के मुताबिक मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों को छात्र ऑफर के लिए पात्र माना जाता है। जरूरत पड़ने पर संस्थान का नाम, छात्र का नाम और वर्तमान तारीख वाला डॉक्यूमेंट भी मांगा जा सकता है।
इस ऑफर को लेने के लिए सबसे पहले Adobe की Photoshop Student Offer पेज पर जाकर ऑफर के साथ चेकआउट शुरू करना होगा। इसके बाद अपने Adobe अकाउंट से साइन इन करें। अकाउंट नहीं है तो ईमेल की मदद से नया अकाउंट बनाया जा सकता है।
चेकआउट के दौरान UPI को पेमेंट ऑप्शन के तौर पर चुनना होगा और मांगी गई कॉलेज की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद UPI ऐप के जरिए UPI AutoPay की अनुमति देनी होगी। AutoPay mandate सेट करने के लिए करीब ₹2 का छोटा टोकन अमाउंट लिया जा सकता है। प्रोसेस पूरा होने के बाद Photoshop का सब्सक्रिप्शन अगले 12 महीनों के लिए एक्टिव हो जाएगा।
सब्सक्रिप्शन एक्टिव होने के बाद डेस्कटॉप पर Adobe Creative Cloud ऐप के जरिए Photoshop डाउनलोड किया जा सकता है। यानी स्टूडेंट्स को फ्री अवधि के दौरान Photoshop के पेड प्लान की सामान्य सालाना फीस नहीं देनी होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत