Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत

Oppo ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मिड बजट फोन Oppo F35 5G लॉन्च कर दिया है।

Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: Oppo

Oppo F35 5G में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Oppo F35 5G में 8,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Oppo F35 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo F35 5G में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन

Oppo ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मिड बजट फोन Oppo F35 5G लॉन्च कर दिया है। Oppo के इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस फोन में 80W चार्जिंग का सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी दी गई है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo F35 5G Price

Oppo F35 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹38,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹42,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध होगा। इस फोन को मिस्ट पिंक, टाइटेनियम ग्रे और वेव ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत 10 प्रतिशत एक्सचेंज बोनस, 10 प्रतिशत बैंक इंस्टेंट डिस्काउंट और 9 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प मिलता है। कंपनी फोन के साथ 1 साल की फ्री एक्सटेंड वारंटी भी प्रदान करती है।

Oppo F35 5G Features & Specifications

Oppo F35 5G में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक ब्राइटनेस है। यह फोन ARM Mali-G57 MC2 के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स चिपसेट से लैस किया गया है। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP69K रेटिंग दी गई है। इस फोन में 6GB/8GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकग्निशन सपोर्ट मिलता है।

कैमरा सेटअप के मामले में F35 5G के रियर में f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.1 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। Oppo के इस फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस, 5जी, ड्यूल सिम, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस स्मार्टफोन की लंबाई 15.91 सेमी, चौड़ाई 7.58 सेमी, मोटाई 0.88 सेमी और वजन 205 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »