Xiaomi के इस स्मार्ट टीवी की कीमत हुई कम

Xiaomi ने अपने Mi LED TV 4 Pro 55 इंच की कीमत कम करने का ऐलान किया है। शाओमी मी एलईडी टीवी 4 प्रो 55 इंच को अब 47,999 रुपये में बेचा जाएगा। जबकि इसकी पुरानी कीमत 49,999 रुपये थी।

Xiaomi के इस स्मार्ट टीवी की कीमत हुई कम
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi LED TV 4 Pro 55 इंच को भारत में सितंबर 2018 में लॉन्च किया गया
  • Mi LED TV 4 PRO 55 अब 47,999 रुपये में उपलब्ध होगा
  • मी टीवी 4 प्रो 55 में 55 इंच का 4K एचडीआर फ्रेमलेस डिस्प्ले है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने Mi LED TV 4 Pro 55 इंच की कीमत कम करने का ऐलान किया है। शाओमी मी एलईडी टीवी 4 प्रो 55 इंच को अब 47,999 रुपये में बेचा जाएगा। जबकि इसकी पुरानी कीमत 49,999 रुपये थी। गौर करने वाली बात है कि शाओमी द्वारा अपने स्मार्ट टीवी की कीमत में कटौती से ठीक पहले भारतीय मार्केट में Samsung ने 4K UHD Smart TV का रेंज उतारा था। सैमसंग के स्मार्ट टेलीविज़न की कीमत 41,990 रुपये से शुरू होती है। ऐसा लगता है कि कीमत में कटौती करके Xiaomi अपने मी टीवी मॉडल को Samsung के 55 इंच 4K Smart TV के जवाब में तैयार रखना चाहती है।

शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर कीमत में कटौती का ऐलान किया। साथ में Mi LED TV 4 Pro की 4K एचडीआर स्क्रीन और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के बारे में बताना नहीं भूला। बता दें कि हाल ही में लॉन्च हुआ Samsung का नया टीवी एचडीआर सपोर्ट के साथ तो आता है, लेकिन इसमें गूगल असिस्टेंट नहीं है।

मनु कुमार जैन ने ट्वीट में लिखा, “दुनिया का सबसे पतला एंड्रॉयड टीवी, Mi LED TV 4 PRO 55 अब 47,999 रुपये में उपलब्ध।”

Xiaomi Mi LED TV 4 Pro 55 इंच को भारत में सितंबर 2018 में लॉन्च किया। और बिक्री अक्टूबर 2018 में शुरू हुई थी। यह पहला मौका है कि जब इस स्मार्ट टीवी की कीमत में कटौती की गई है। इस टेलीविज़न सेट को फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम से खरीदा जा सकता है।

शाओमी मी टीवी 4 प्रो 55 में 55 इंच का 4K एचडीआर फ्रेमलेस डिस्प्ले है। इसकी मोटाई 4.9 मिलीमीटर है। यह 20 वॉट स्टीरियो स्पीकर्स, डीटीएस-एचडी, 64 बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर और माली 450 ग्राफिक्स से लैस है। इस टेलीविज़न सेट में 2 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज, ब्लूटूथ 4.2, सिंगल-बैंड वाई-फाई और इथरनेट है। टेलीविज़न सेट में तीन एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट और एक S/PDIF पोर्ट है।

Xiaomi Mi LED TV 4 Pro गूगल के एंड्रॉयड टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसमें गूगल प्ले सपोर्ट के साथ क्रोमकास्ट बिल्ट इन है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »