43 इंच से 65 इंच तक 4K डिस्प्ले, webOS के साथ LG UR7500 TV सीरीज लॉन्च, जानें कीमत

टीवी को गेमिंग के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।

43 इंच से 65 इंच तक 4K डिस्प्ले, webOS के साथ LG UR7500 TV सीरीज लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: LG

LG UR7500 सीरीज के सभी मॉडल्स में 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है। इनमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है।

ख़ास बातें
  • 4K डिस्प्ले वाले टीवी 65 इंच तक साइज में लॉन्च किए गए हैं।
  • ये webOS पर चलते हैं।
  • इसमें 20W के स्पीकर हैं जो नीचे की ओर साउंड फायर करते हैं।
विज्ञापन
LG ने भारत में अपनी नई TV रेंज पेश की है। यह कंपनी की LG UR7500 सीरीज है जिसमें 4K डिस्प्ले वाले टीवी 65 इंच तक साइज में लॉन्च किए गए हैं। ये webOS पर चलते हैं। इनमें 60Hz रिफ्रेश रेट है। पिक्चर क्वालिटी के लिए HDR10 Pro और डाइनेमिक टोन मैपिंग भी मौजूद है। आइए जानते हैं LG के लेटेस्ट स्मार्ट TV किस प्राइस और किन अन्य फीचर्स के साथ आते हैं। 
 

LG UR7500 Series Price

LG UR7500 सीरीज के टीवी 43 इंच से लेकर 65 इंच तक के स्क्रीन साइज में लॉन्च किए गए हैं। 43 इंच के मॉडल की कीमत 32,490 रुपये है। 50 इंच डिस्प्ले वाला टीवी 43,990 रुपये में आता है। 55 इंच के टीवी का प्राइस 47,990 रुपये, और 65 इंच का टीवी 69,990 रुपये में पेश किया गया है। इन्हें LG Website के अलावा Flipkart ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकता है। 
 

LG UR7500 Series Specifications

LG UR7500 सीरीज को चार डिस्प्ले साइज में पेश किया गया है। 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, और 65 इंच की स्क्रीन साइज में आने वाले ये टीवी समान स्पेक्स से लैस हैं। सभी मॉडल्स में 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है। इनमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है। साथ में HDR10 Pro और Dynamic Tone Mapping भी टीवी में दी गई है। कंपनी ने साधारण कंटेंट को भी बेहतर बनाने के लिए AI Super Upscaling 4K तकनीक का इस्तेमाल इसमें किया है। साउंड की बात करें तो इसमें 20W के स्पीकर हैं जो नीचे की ओर साउंड फायर करते हैं। इनमें 2.0 चैनल मौजूद है। 

टीवी को गेमिंग के लिए भी ऑप्टिमाइज किया गया है। इनमें HGiG, ALLM जैसे मोड दिए गए हैं। इसके अलावा टीवी में एक फिल्म मेकर मोड भी है। ये webOS पर चलते हैं। टीवी में पॉपुलर ओटीटी ऐप्स Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, Apple TV आदि का सपोर्ट भी दिया गया है। वॉयस असिस्टेंस के लिए इनमें Apple AirPlay, HomeKit सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए 3 एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक ईथरनेट पोर्ट, ब्लूटूथ, और WiFi भी मौजूद है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  6. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  9. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  10. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »