Kodak के 8 नए स्‍मार्ट टीवी लॉन्‍च, 32 से 75 इंच साइज में आए, दाम Rs 10499 से शुरू, जानें खूबियां

Kodak New Smart TV : नए कोडक टीवी की कीमत 10499 रुपये से 98888 रुपये तक है।

Kodak के 8 नए स्‍मार्ट टीवी लॉन्‍च, 32 से 75 इंच साइज में आए, दाम Rs 10499 से शुरू, जानें खूबियां

Photo Credit: Kodak

नए कोडक टीवी में सबसे प्रीमियम है 75 इंच 4K QLED टीवी, जिसमें उम्‍दा फीचर दिए गए हैं।

ख़ास बातें
  • नए टीवी में सबसे प्रीमियम 75 इंच 4K QLED टीवी है
  • 75 इंच मॉडल के दाम 98,888 रुपये हैं
  • कंपनी ने 32 से 65 इंच साइज में भी नए टीवी पेश किए हैं
विज्ञापन
कोडक (Kodak) नाम पढ़ते ही सबसे पहले जेहन में आता है कैमरा। काफी समय से इस नाम से स्‍मार्ट टीवी भी आ रहे हैं। भारत में सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (SPPL) कोडक स्‍मार्ट टीवी पेश करती है। कंपनी ने 8 नए स्‍मार्ट टीवी लॉन्‍च किए हैं। ये 32 इंच से 75 इंच स्‍क्रीन साइज में आते हैं। नए कोडक टीवी की कीमत 10499 रुपये से 98888 रुपये तक है। इनमें सबसे प्रीमियम है कोडक 75 इंच 4K QLED टीवी, जिसमें उम्‍दा फीचर दिए गए हैं। आइए कोडक के सभी 8 नए स्‍मार्ट टीवी के बारे में जानते हैं।   

शुरुआत करते हैं टॉप मॉडल के साथ। यह है कोडक 75 इंच 4K QLED टीवी। जैसाकि नाम से पता चलता है इसमें 75 इंच का QLED डिस्प्ले है। यह 3840 x 2160 पिक्‍सल के साथ Ultra HD (4K) रेजॉलूशन ऑफर करता है। डॉल्‍बी विजन, HDR10+ सपोर्ट भी इस टीवी में है। स्‍पीकर आउटपुट 40W है, जो डॉल्‍बी एटमॉस से लैस है। कोडक 75 इंच टीवी में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है। यह एयरस्लिम डिजाइन और बेजल-लेस स्क्रीन के साथ आता है। 98,888 कीमत पर इसे फ्लिपकार्ट से लिया जा सकेगा। टीवी का मॉडल नंबर 75MT5044 है। 

कंपनी ने CAPRO सीरीज में 3 टीवी उतारे हैं। ये 50, 55 और 65 इंच स्‍क्रीन साइज में आते हैं। तीनों ही टीवी में 4K रेजॉलूशन वाली स्‍क्रीन है। डिजाइन भी 75 इंच टीवी की तरह बेजल लेस है साथ ही 40W स्‍पीकर आउटपुट और डॉल्‍बी एटमॉस सपोर्ट है। ये टीवी क्रोमकास्‍ट और गूगल असिस्‍टेंट जैसी खूबियों से लैस हैं। कंपनी ने कीमतें भी आकर्षक रखी हैं। 50 इंच मॉडल 27,999 रुपये का है। 65 इंच मॉडल के दाम 43999 रुपये हैं। 55 इंच मॉडल के दाम अभी नहीं बताए गए हैं। इन टीवी को एमेजॉन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। 

ऐसे लोग, जो बजट टीवी चाहते हैं उनके लिए कोडक के 32, 40, 42 और 43 इंच टीवी लाए गए हैं। ये सभी कोडक 9XPRO सीरीज का हिस्‍सा हैं। सिर्फ 32 इंच टीवी में एचडी रेजॉलूशन है। बाकी सभी फुल एचडी हैं और 1 जीबी रैम व 8 जीबी स्‍टोरेज से लैस हैं। कंपनी ने 30W का स्‍पीकर आउटपुट इन टीवी में दिया है। गूगल असिस्टेंट, क्रोमकास्ट का भी सपोर्ट है। 32 इंच मॉडल के दाम 10,499 रुपये हैं। 42 इंच मॉडल 16,999 रुपये का और 43 इंच 17,999 रुपये का है। 40 इंच मॉडल की के दाम अभी नहीं बताए गए हैं। ये टीवी भी एमेजॉन, फ्लिपकार्ट से लिए जा सकेंगे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »