43 इंच और 50 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ Kodak CA Pro Android TV रेंज भारत में लॉन्च, जानें कीमत...

Kodak CA Pro सीरीज़ की कीमत भारत में 27,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें टीवी का 43 इंच मॉडल मिलता है। इसके अलावा, इसके 50 इंच मॉडल की कीमत 33,999 रुपये है। नई टीवी रेंज की सेल 28 अक्टूबर से Flipkart Big Diwali sale के जरिए शुरू होगी।

43 इंच और 50 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ Kodak CA Pro Android TV रेंज भारत में लॉन्च, जानें कीमत...
ख़ास बातें
  • Kodak CA Pro में मिलेंगे दो स्क्रीन साइज़
  • 4K ultra-HD डिस्प्ले के साथ आती है कोडेक सीए प्रो रेंज
  • यह सीरीज़ ARM Cortex A53 प्रोसेसर से लैस है
विज्ञापन
Kodak CA Pro Android TV सीरीज़ भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नई सीए प्रो रेंज 43 इंच और 50 इंच डिस्प्ले साइज़ में आया है। यह टीवी एंड्रॉयड 10 पर काम करता है और Google Assistant सपोर्ट पर करता है। नई कोडेक सीए प्रो सीरीज़ में 4के अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले दिया गया है, साथ ही इसमें 40 वॉट साउंड का आउटपुट मौजूद है। मॉडल्स में Dolby MS12 और DTS TruSurround दिया गया है। इसके अलावा, 5GHz इंटरनेट bandwidth सपोर्ट के लिए इसमें dual-band Wi-Fi व मैटेलिक डिज़ाइन व पतले बेजल्स मौजूद हैं। Kodak TV में इन-बिल्ट आप जैसे YouTube Learning और Google Classroom आदि शामिल है।
 

Kodak CA Pro series price in India, availability

Kodak CA Pro सीरीज़ की कीमत भारत में 27,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें टीवी का 43 इंच मॉडल मिलता है। इसके अलावा, इसके 50 इंच मॉडल की कीमत 33,999 रुपये है। नई टीवी रेंज की सेल 28 अक्टूबर से Flipkart Big Diwali sale के जरिए शुरू होगी। Flipkart Plus यूज़र्स को इस सेल का अर्ली एक्सेस आधी रात से प्राप्त होगा। यह खबर लिखते हुए यह टीवी Flipkart पर ‘Sold Out' हैं। लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो SBI बैंक डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।
 

Kodak CA Pro series features, specifications

Kodak CA Pro Android TV रेंज में दो डिस्प्ले साइज़ शामिल हैं, जिनमे आपको 42 इंच और 50 इंच वेरिएंट मिलेगा। यह टीवी एंड्रॉयड 10 पर काम करते हैं और इनमें 4K ultra-HD डिस्प्ले मौजूद है। यह सीरीज़ ARM Cortex A53 प्रोसेसर से लैस है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB 2.0, HDMI 3 (ARC, CEC), dual-band Wi-Fi for 5GHz Internet bandwidth और Bluetooth v5 आदि मौजूद है। टीवी में Chromecast सपोर्ट भी मिलता है।

कोडेक सीए प्रो सीरीज़ में 40 वॉट साउंड आउटपुट, डॉल्बी ऑडियो, हेडफोन्स, गेम कंट्रोलर्स, माउस और कीबोर्ड मौजूद है। इसमें Dolby MS12 और DTS TruSurround मिलता है। टीवी रेंज में बेजल-लेस डिज़ाइन व मैटेलिक फ्रेम दिया गया है।

कंपनी का दावा है कि नई कोडेक सीए प्रो रेंज के टीवी में Netflix, Amazon Prime Video, Hotstar, Zee5, Sony LIV जैसी 6,000 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स का सपोर्ट मिलता है। टीवी के रिमोट में Netflix, Prime Video, YouTube और Google Play को समर्पित हॉट-की मौजूद है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले43.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
रिज़ॉल्यूशनUltra-HD
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »