India Vs South Africa 5th T20I 2022: भारत बेंगलुरू में रचेगा इतिहास! IND Vs SA मैच को आज ऐसे देखें लाइव

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND Vs SA Live Streaming) डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney + Hotstar) पर भी देख सकते हैं।

India Vs South Africa 5th T20I 2022: भारत बेंगलुरू में रचेगा इतिहास! IND Vs SA मैच को आज ऐसे देखें लाइव

सीरीज में भारत और साउथ अफ्रीका 2-2 की बराबरी पर चल रही हैं।

ख़ास बातें
  • India Vs South Africa 5वां टी20 मैच आज शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगा।
  • मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • आज का मैच 5वां और T20I सीरीज का आखिरी मैच है।
विज्ञापन
क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन काफी रोमांचक होने वाला है, वजह है भारत और साउथ अफ्रीका (IND Vs SA) के बीच होने वाला 5वां और T20I सीरीज का आखिरी मैच। यह मैच आज यानि, 19 जून को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने जा रहा है। मैच इसलिए रोमांचक होगा क्योंकि दोनों टीमें 2-2 की बराबरी से चल रही हैं और आज का मैच फैसला करेगा कि सीरीज का विजेता कौन होगा। इस सीरीज की शुरुआत धुंआधार तरीके से हुई थी जिसमें साउथ अफ्रीका ने पहले दो मैच जीत लिए तो भारत ने अगले दो मैचों में अपना दम-खम दिखा दिया। अब सीरीज रोमांचक मोड़ पर है और आज उसका आखिरी मुकाबला होना है। 

IND Vs SA मैच भारत के लिए इतिहास रचने वाला मुकाबला साबित हो सकता है। अभी तक इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच भारत में दो टी20 सीरीज खेली गई हैं और भारत को किसी भी सीरीज में जीत नहीं मिली है। भारतीय टीम के कप्तान ऋषभ पंत के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। कप्तानी का लोहा मनवाने के लिए आज उन्हें साउथ अफ्रीका को हर हाल में हराना होगा। अगर पंत आज के मैच को जिताने में कामयाब हो जाते हैं तो वे साउथ अफ्रीका को घरेलू पिच पर हराने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे। अगर आप भी इस रोमांचक मुकाबले का लुत्फ उठाना चाहते हैं और मैच के लिए इतने ही उत्साहित हैं तो हम आपको मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां पर दे रहे हैं। 
 

भारत की संभावित प्लेइंग 11: 

रुतुराज गायकवाड, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, अवेश खान
 

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11: 

तेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, ड्वेन प्रिटोरियस, रासी वान डर डुसेन, डेविड मिलर, हेनरिक्स क्लासेन, लुंगी एनगिडी, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, एनरिच नॉर्त्जे
 

कहां खेला जाएगा IND Vs SA 5वां T20I मैच?

इंडिया वर्सेज साउथ अफ्रीका का 5वां टी20l मैच आज बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 
 

कितने बजे शुरू होगा IND Vs SA मैच?

India Vs South Africa 5वां टी20 मैच आज शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगा। मैच के लिए टॉस का समय 6 बजे बताया गया है। 
 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच को कहां और कैसे देखा जा सकता है (How to Watch India Vs South Africa T20I Match LIVE)

India Vs South Africa T20I Match का लाइव (LIVE) टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप अपने स्मार्टफोन या टेबलेट पर भी इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND Vs SA Live Streaming) डिज्नी हॉटस्टार (Disney Hotstar) पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप जियो नेटवर्क ग्राहक (Jio Network Customer) हैं तो मैच को आप Jio Tv पर भी देख सकते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »