IND vs SA Live: भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा T20 मैच आज, फ्री में देखें यहां!
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच T20 मैचों की सीरीज का आज दूसरा मैच होने जा रहा है। भारत ने पहले मैच को अपनी झोली में डाल लिया था। पहले टी20 मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 101 रन से हरा दिया था। सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ टीम इंडिया का मनोबल मजबूत बना हुआ है।आज का मैच महाराजा यादविंद्र क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, चंडीगढ़ में खेला जाएगा।