India vs New Zealand 2nd T20 मैच अब से कुछ देर में, ऐसे देखें मोबाइल, लैपटॉप पर लाइव

India vs New Zealand के बीच दूसरा टी-20 मैच 29 जनवरी रविवार को खेला जाएगा।

India vs New Zealand 2nd T20 मैच अब से कुछ देर में, ऐसे देखें मोबाइल, लैपटॉप पर लाइव

पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 21 रन से हार गई थी।

ख़ास बातें
  • आज 3 T20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा।
  • मैच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
  • आप DD स्‍पोर्ट्स चैनल पर इस मैच का लाइव टेलिकास्‍ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
India vs New Zealand 2nd T20I Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज 3 T20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। आज का टी-20 मैच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम की अगुवाई जहां हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) करेंगे। वहीं न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिशेल सेंटनर (Mitchell Santner) होंगे। 
 

When will India vs New Zealand 2nd T20I take place?

India vs New Zealand के बीच दूसरा टी-20 मैच 29 जनवरी रविवार को खेला जाएगा। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 21 रन से हार गई थी। ऐसे में आज जो भी टीम जीतेगी वो सीरीज को अपने नाम कर लेगी। वनडे मैचों की सीरीज की तरह टी-20 मैच भी हाई स्कोरिंग देखने को मिल सकते हैं। 
 

Where and what Time India vs New Zealand 2nd T20 be held?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज 3 T20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला जाना है जो लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच भारतीय समयअनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। मैच के लिए टॉस शाम 6.30 बजे होगा।
 

Which TV channels will broadcast India vs New Zealand 2nd T20?

India vs New Zealand के बीच होने वाले टी-20 मैच का प्रसारण अधिकार भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। इस नेटवर्क के चैनलों पर मैच का प्रसारण किया जाएगा। DD फ्री डिश के यूजर्स DD स्‍पोर्ट्स चैनल पर इस मैच का लाइव टेलिकास्‍ट देख पाएंगे। जो दर्शक इस मैच को ऑनलाइन स्‍ट्रीम करना चाहते है, उनके पास विकल्‍प है Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट का। डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार के सब्‍सक्राइबर्स इस मैच को ऑनलाइन स्‍ट्रीम कर पाएंगे। आप इस तरह इन मैचों को अपने मोबाइल या लैपटॉप पर देख सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »