120 और 100 इंच स्‍क्रीन वाले HISENSE के स्मार्ट TV लॉन्‍च, जानें खूबियां और दाम

अनुमान है कि जल्‍द ही ये टीवी अमेरिकी मार्केट में भी लाए जाएंगे। बाकी मार्केट्स में इन टीवी की उपलब्‍धता पर अभी कोई जानकारी नहीं है।

120 और 100 इंच स्‍क्रीन वाले HISENSE के स्मार्ट TV लॉन्‍च, जानें खूबियां और दाम

Photo Credit: HISENSE

HISENSE ने इन अल्‍ट्रा प्रीमियम टीवी को इसी साल CES 2023 में दिखाया था।

ख़ास बातें
  • HISENSE L9H Laser TV यूरोप और ऑस्‍ट्रेलिया में आ गए हैं
  • ये टीवी एक अल्‍ट्रा शॉर्ट थ्रो प्रोजेक्‍टर की मदद से काम करते हैं
  • दोनों लेजर टीवी 40W स्पीकर से लैस हैं
विज्ञापन
टीवी मार्केट ने बीते वर्षों में खुद को आकार दिया है। कभी 32 और 40 इंच स्‍क्रीन साइज से सिमटा यह मार्केट अब बड़े-बड़े आकार के टीवी ला रहा है। 55, 65 इंच भी छोटी बातें हो गई हैं। कंपनियां 100 इंच और उससे भी ऊपर के टीवी लॉन्‍च कर रही हैं। इनमें से कई मॉडल सुपर प्रीमियम कैटिगरी में आते हैं। HISENSE ने ऐसे ही दो टीवी लॉन्‍च किए हैं। इन्‍हें L9H Laser TV की कैटिगरी में पेश किया गया है, जोकि हाईटेक फीचर्स से लैस है। 100 इंच और 120 इंच के L9H लेजर टीवी को यूरोप और ऑस्‍ट्रेलिया में लाया गया है। इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं। 
 

HISENSE L9H Laser TV के दाम 

HISENSE L9H 100 इंच टीवी की कीमत 6,499 डॉलर (लगभग 5,33,619 रुपये) है। 120 इंच मॉडल के दाम 7,499 डॉलर (लगभग 6,15,709 रुपये) हैं। ऐसा अनुमान है कि जल्‍द ही ये टीवी अमेरिकी मार्केट में भी लाए जाएंगे। बाकी मार्केट्स में इन टीवी की उपलब्‍धता पर अभी कोई जानकारी नहीं है। 
 

HISENSE L9H Laser TV की खूबियां 

HISENSE ने इन अल्‍ट्रा प्रीमियम टीवी को इसी साल CES 2023 में दिखाया था। 100 और 120 इंच के इन टीवी में 3000 ANSI लुमेन ब्राइटनैस के साथ ट्राइक्रोमा लेजर तकनीक दी गई है। दावा है कि इससे दर्शकों का व्‍यूइंग एक्‍सपीरियंस शानदार हो जाता है। दोनों ही टीवी डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी विजन एचडीआर को सपोर्ट करते हैं और 4K कंटेंट में टीवी देखने का एक्‍सपीरियंस देते हैं। HISENSE का दावा है कि इन टीवी के लाइट सोर्स की अनुमानित लाइफ 25 हजार घंटे हैं।   

HISENSE के ये टीवी एक अल्‍ट्रा शॉर्ट थ्रो प्रोजेक्‍टर की मदद से काम करते हैं। प्रोजेक्‍टर में एंबियंट लाइट-रिजेक्टिंग (ALR) स्क्रीन है, जिससे ब्राइट कंडीशंस में भी टीवी पर अच्‍छा डिस्‍प्‍ले उभरता है। आप अपनी स्‍मार्टफोन से भी इन टीवी पर वीडियो स्‍ट्रीम कर सकते हैं। जो प्रोजेक्‍टर इन टीवी के साथ दिया गया है, उसमें एचडीएमआई 2.0 और यूएसबी 3.0 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस दिए गए हैं। दोनों लेजर टीवी 40W स्पीकर से लैस हैं और डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करते हैं। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  2. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  3. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  4. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  5. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  6. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  7. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  8. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  9. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  10. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »