65 इंच का गेमिंग टीवी लॉन्च! जानें कीमत

यह टीवी खासतौर पर गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसीलिए इसमें मल्टीपल रिफ्रेश रेट दिए गए हैं।

65 इंच का गेमिंग टीवी लॉन्च! जानें कीमत

इस टीवी में मल्टीपल रिफ्रेश रेट दिए गए हैं जो 120Hz, 144Hz और 240Hz तक जाते हैं।

ख़ास बातें
  • Game TV Ace 2023 को फिलहाल चीन में ही लॉन्च किया गया है।
  • यह टीवी 4 कोर वाले A73 आर्किटेक्चर प्रोसेसर के साथ आता है।
  • टीवी में NFC और WiFi 6 कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी है।
विज्ञापन
चाइनीज कंपनी Hisense ने एक नया गेमिंग टीवी लॉन्च किया है। यह स्मार्टटीवी Game TV Ace 2023 65E55H के नाम से लॉन्च किया गया है। फिलहाल टीवी को केवल चीन में ही लॉन्च किया गया है। इस टीवी की खास बात इसका रिफ्रेश रेट है जो कि 240Hz का है। इसके अलावा टीवी का साइज भी काफी बड़ा है। यह 65 इंच की 4K डिस्प्ले से लैस है। इसमें 178° का वाइड व्यूइंग एंगल दिया गया है। 
 

Game TV Ace 2023 price, availability

Game TV Ace 2023 को फिलहाल चीन में ही लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत 4,999 युआन (लगभग 60,000 रुपये) रखी गई है। यह चीन में खरीद के लिए उपलब्ध है। हालांकि, चीन से बाहर इस टीवी को कब लॉन्च किया जाएगा, अभी इसकी कोई जानकारी Hisense ने नहीं दी है। 
 

Game TV Ace 2023 specifications

Game TV Ace 2023 में 65 इंच की 4K डिस्प्ले है जिसमें 178° वाइड व्यूइंग एंगल है। यह टीवी खासतौर पर गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसीलिए इसमें मल्टीपल रिफ्रेश रेट दिए गए हैं जो 120Hz, 144Hz और 240Hz तक जाते हैं। टीवी में जबरदस्त रेस्पोंस टाइम दिया गया है जो केवल 2.7ms का है। इस टीवी में Hisense U+ सुपर इमेज क्वालिटी इंजन 2.0 दिया गया है। साथ ही कई तरह की AI आधारित फीचर्स भी इस टीवी में हैं जैसे- AI-SR, AI कलर बैलेंस, AI+MEMC, AI फाइन लाइट कंट्रोल, डार्कफील्ड डिटेल इनहेंसमेंट और 3डी एलयूटी ओरिजनल कलर करेक्शन। टीवी में Dolby Vision, Dolby Audio-Visual Zone और Dolby Game सपोर्ट भी देखने को मिलता है। 

इसके हार्डवेयर की बात करें तो यह टीवी 4 कोर वाले A73 आर्किटेक्चर प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। टीवी में NFC और WiFi 6 कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी है। गेमिंग के लिए लो-लेटेंसी मोड भी उपलब्ध है। साउंड के लिए इसमें 12W के डुअल स्पीकर्स Hi-Sound इंजन के साथ मिलते हैं। 

Game TV Ace 2023 खासतौर पर गेमिंग के शौकीनों के लिए बनाया गया है। 60 हजार रुपये की कीमत में इस टीवी में जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं जो इस टीवी को मार्केट में मौजूद दूसरे बड़े प्लेयर्स से कहीं आगे ले जाते हैं। हालांकि, इसकी ग्लोबल एंट्री होती है या नहीं, यह देखना होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  2. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  3. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  4. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
  5. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  6. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  8. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  9. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  10. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »