Hari Om OTT : भारत का पहला पौराणिक ओटीटी प्‍लेटफॉर्म ‘हरि ओम’ लॉन्‍च, Rs 36 में पूरे 365 दिन देख पाएंगे धार्मिक सीरीज

हरि ओम को एक बड़े स्‍केल पर लाया गया है। यह ओटीटी 20 से ज्‍यादा पौराणिक शो (mythological shows) के साथ शुरू हो रहा है

Hari Om OTT : भारत का पहला पौराणिक ओटीटी प्‍लेटफॉर्म ‘हरि ओम’ लॉन्‍च, Rs 36 में पूरे 365 दिन देख पाएंगे धार्मिक सीरीज

Photo Credit: Play store

दावा है कि इस ऐप में बच्‍चों से लेकर बड़ाें और बुजुर्गों के लिए ‘U’ रेटेड कंटेंट होगा।

ख़ास बातें
  • हरि ओम ओटीटी ऐप हुआ लॉन्‍च
  • भारत का पहला धार्मिक ओटीटी
  • 36 रुपये में देख पाएंगे धार्मिक सीरीज
विज्ञापन
Hari Om OTT : ओटीटी की दुनिया ने टीवी चैनलों के मनोरंजन को पीछे धकेल दिया है! गुजरे कुछ साल से भारतीय दर्शक इसे मनोरंजन के प्रमुख माध्‍यम के तौर पर एक्‍प्‍लोर कर रहे हैं। ओटीटी पर काफी कंटेंट है, लेकिन धार्मिक कंटेंट की मात्रा सीमित है। इस खाई को पाटने के लिए लॉन्‍च हो गया है Hari Om (हरि ओम) नाम का नया ओटीटी प्‍लेटफॉर्म। इसे उल्‍लू ऐप (Ullu App) के फाउंडर ने तैयार किया है, जो अडल्‍ट कंटेंट परोसने के लिए जाना जाता है। जाहिर तौर पर उल्‍लू और हरि ओम एक-दूसरे से बिलकुल अलग हैं। 

हरि ओम को एक बड़े स्‍केल पर लाया गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह ओटीटी 20 से ज्‍यादा पौराणिक शो (mythological shows) के साथ शुरू हो रहा है, जिनमें ‘श्री तिरुपति बालाजी', ‘छाया ग्रह राहु केतु', ‘मां लक्ष्मी', ‘माता सरस्वती', ‘जय जगन्नाथ' आदि शामिल हैं। दावा है कि इनमें काम करने के लिए अच्‍छे कलाकारों और क्रू का चयन किया गया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, ज्‍यादातर शोज में बड़े बजट के सेट लगाए गए हैं। शरद मल्होत्रा ​​(भगवान कृष्ण), रति पांडे (माता सरस्वती), युक्ति कपूर (मां लक्ष्मी), मृणाल जैन (राहु-केतु) और विशाल करवाल (भगवान विष्णु) के किरदार में दिखाई देंगे। हरि ओम का सब्‍सक्र‍िप्‍शन काफी सस्‍ता है। सिर्फ 36 रुपये में इसे पूरे साल देखा जा सकेगा। 

दावा है कि इस ऐप में बच्‍चों से लेकर बड़ाें और बुजुर्गों के लिए ‘U' रेटेड कंटेंट होगा। दर्शक वीडियो और ऑडियो फॉर्मेट में भजन भी सुन पाएंगे। इसके साथ ही पौराणिक कथाओं पर क्यूरेटेड एनिमेटेड कंटेंट और पॉडकास्ट भी सुने जाएंगे। इस ऐप पर प्रमुख मंदिरों की लाइव आरती, प्रसाद बुकिंग, मंदिरों से जुड़े समाचार जैसे फीचर्स भी होंगे। 

फ‍िलहाल ऐप पर 2 नए ओरिज‍िनल शाे- ‘श्री तिरुपति बालाजी' और ‘छाया ग्रह राहु केतु' आ गए हैं। बाकी शोज भी लाइनअप हैं। ‘श्री तिरुपति बालाजी' में विशाल करवाल मुख्‍य भूमिका में हैं। इस सीरीज में श्री हरि विष्णु के तिरुमाला पहाड़ियों पर श्रीनिवासन के रूप में अवतार लेने की धार्मिक कहानी को दिखाया गया है। छाया ग्रह राहु केतु नाम के शो में मृणाल जैन मुख्‍य भूमिका में हैं। शो में असुर स्वर्णभानु की कहानी दिखाई गई है, जो अमृत पीकर अमर हो जाता है और बाद में उसे भगवान विष्णु सजा देते हैं। 
 

कहां से डाउनलोड कर पाएंगे

Hari Om ऐप को प्‍ले स्‍टोर, ऐप स्‍टोर, गूगल टीवी, सैमसंग टीवी, ऐपल टीवी, एलजी टीवी के साथ ही फायर टीवी पर डाउनलोड किया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »