IPL 2022: Gujrat Titans Vs Punjab Kings मैच को आज ऐसे देखें ऑनलाइन

गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स (GT Vs PK) के मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 3 और Star Sports 3 HD पर देखा जा सकता है। 

IPL 2022: Gujrat Titans Vs Punjab Kings मैच को आज ऐसे देखें ऑनलाइन

GT Vs PK मैच आईपीएल 2022 का 16 वां मैच होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • आज दोनों ही टीमें इस कोशिश में रहेंगी कि जीत की लय टूट न पाए।
  • दोनों टीमें पिछला मैच जीतकर आ रही हैं आमने-सामने।
  • गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बैट्समैन पर होंगीं नजरें।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्‍स (PK) के बीच आज मुंबई के ब्रेबॉर्न स्‍टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 16वां मैच खेला जाना है। गुजरात टाइटंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं। टीम शुरू के दोनों मैच जीत चुकी है। आज इसका मुकाबला पंजाब किंग्स से होने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में पंजाब किंग्स एक मैच हार चुकी है। हालांकि, पिछला मैच पंजाब किंग्स जातकर आ रही है। टीम की कप्तानी मयंक अग्रवाल संभाल रहे हैं। पिछले मैचों में मिली जीत के जोश को ध्यान में रखें तो दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी दमदार होगा क्योंकि दोनों ही टीमें पूरे आत्मविश्वास के साथ आज मैदान में उतरेंगीं। 

गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स (GT Vs PK) में आज दोनों ही टीमें इस कोशिश में रहेंगी कि जीत की लय टूट न पाए। गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बैट्समैन की परफॉर्मेंस खास प्रभावित करने वाली नहीं रही है। टीम के कप्‍तान हार्दिक पांड्या फिलहाल पूरी फॉर्म में चल रहे हैं और आज भी कैप्टन की ओर से धमाकेदार पारी खेलने की कोशिश देखी जा सकती है। 

गुजरात टाइटंस (GT) की संभावित प्‍लेइंग 11
मैथ्‍यू वेड, शुभमन गिल, अभिनव मनोहर, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्‍तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्‍मद शमी, लोकी फर्ग्‍यूसन और प्रदीप सांगवान।

पंजाब किंग्स की पिछली परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो टीम ने पिछले मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की थी। उसी जलवे को टीम आज भी बरकरार रखने की कोशिश करेगी। पंजाब ने इससे पहले मैच में चेन्नई को हराया था और आज उसका टारगेट गुजरात की टीम रहेगी। टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल भी एक युवा खिलाड़ी हैं और उनकी कप्तानी ने अब तक सीजन में प्रभावित किया है। टीम में एक और मजबूत पारी आज शिखर धवन की ओर से देखने को मिल सकती है। उनका अब तक का प्रदर्शन भी अच्छा साबित हुआ है। चेन्नई के साथ हुई भिड़ंत में लियाम लिविंगस्टोन ने भी अपनी पहचान छोड़ी थी। आज भी उनके बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद की जा सकती है। पंजाब की टीम अपने आप में एक मजबूत टीम है और उसकी कोशिश गुजरात के विजय रथ को रोकने की रहेगी। 

पंजाब किंग्स (PK) की संभावित प्लेइंग 11 
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे/जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा और अर्शदीप सिंह।
 

How to watch IPL 2022 Gujrat Titans (GT) Vs Punjab Kings (PK) Match Live

गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स (GT Vs PK) के मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 3 और Star Sports 3 HD पर देखा जा सकता है। 
 

How to watch IPL 2022 online in India

Disney+ Hotstar भारत में IPL 2022 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ऑफिशिअल स्ट्रीमिंग पार्टनर है। भारत में IPL मैच देखने का सबसे सस्ता तरीका Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन है जो 499 रुपये प्रति वर्ष की कीमत पर उपलब्ध है।
 

How to Watch IPL 2022 Gujrat Titans (GT) Vs Punjab Kings (PK) Match Online Live Stream

गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स (GT Vs PK Live Match) लाइव मैच आप अपने मोबाइल फोन में Disney+ Hotstar, Jio TV, और Airtel TV पर भी देख सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »