Google ने लॉन्च किया नया Chromecast डिवाइस, 4K HDR सपोर्ट से है लैस

एंड्रॉयड टीवी डोंगल होने के नाते यह डिवाइस Netflix, Amazon Prime Video, Spotify, Disney+, Hulu, HBO Max जैसे कई स्ट्रीमिंग सपोर्ट के साथ आता है। डिज़ाइन के मामले में नया क्रोमकास्ट विद गूगल टीवी पुराने जनरेशन क्रोमकास्ट के सर्कुलर आकार की तुलना में लम्बे आकार में आया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2020 11:28 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 5, Pixel 4a 5G के साथ लॉन्च हुआ Chromecast with Google TV
  • डोंगल टच और वॉयस कंट्रोल रिमोट के साथ आता है
  • Google के ‘Launch Night In' इवेंट के दौरान लॉन्च किए प्रोडक्ट्स

Google ने भारतीय बाज़ार के लिए इस नए क्रोमकास्ट की कीमत व उपलब्धता की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है

Google ने नया Chromecast With Google TV डिवाइस लॉन्च कर दिया गया है। लेटेस्ट क्रोमकास्ट पुराने जनरेशन के क्रोमकास्ट की तुलना में कई बदलाव व सुधार लेकर आया है, जिसमें रिमोट भी शामिल है। यह नया क्रोमकास्ट Amazon Fire TV व Roku के समान ही है, क्योंकि यह केवल आपके टीवी में मीडिया को कास्ट करने की क्षमता ही नहीं बल्कि यह एंड्रॉयड टीवी इंटरफेस भी लेकर आता है। इसे गूगल के ‘Launch Night In' इवेंट के दौरान Pixel 5, Pixel 4a 5G और Nest smart speaker के साथ लॉन्च किया गया है। गूगल टीवी क्रोमकास्ट मैन्यू सिस्टम व रिमोट के साथ आता है।
 

Chromecast with Google TV price

क्रोमकास्ट विद गूगल टीवी की कीमत अमेरिका में $49.99 (लगभग 3,700 रुपये) है और इसकी सेल आज से ही शुरू हो रही है। वहीं, दूरे देशों में इसकी उपलब्धता की उम्मीद इस साल के अंत तक की जा सकती है, जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने दी। आपको बता दें, यह डोंगल टच और वॉयस कंट्रोल रिमोट के साथ आता है। फिलहाल, Google ने भारतीय बाज़ार के लिए इस नए क्रोमकास्ट की कीमत व उपलब्धता की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह डिवाइस आपको स्काई, स्नो और सनराइज़ विकल्प में मिलेगा। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने इस इवेंट में Google Pixel 4a 5G और Pixel 5 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है।
 

Chromecast with Google TV specifications, features

Chromecast with Google TV गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करता है, जो कि एंड्रॉयड टीवी प्लेटफॉर्म के लिए एक नई ब्रांडिंग है।

इस डोंगल में यूएसबी टाइप-सी पावर अडैप्टर दिया गया है और रिमोट में दो AAA बैटरी दी गई है। यह डिवाइस 60fps तक 4K HDR, Dolby Atmos, Dolby Digital Plus, Dolby Vision, DTSX, HDR10+ और h.265 स्ट्रीम को सपोर्ट करता है। इस क्रोमकास्ट विद गूगल टीवी में ब्लूटूथ के अलावा डुअल बैंड Wi-Fi 802.11ac कनेक्टिविटी भी दी गई है। इसका वज़न 55 ग्राम है, जबकि एक्सीलेरोमीटर और माइक्रोफोन के साथ रिमोट का वज़न 63 ग्राम है।

Advertisement

क्रोमकास्ट के रिमोट में YouTube और Netflix शॉर्टकट्स के साथ म्यूट बटन, होम बटन, बैक बटन, गूगल असिस्टेंट बटन और नेविगेशन के लिए 4-way d-pad दिया गया है। इसमें CEC फीचर मौजूद है, जिसका मतलब है कि आप इस रिमोट के साथ टीवी की वॉल्यूम भी कंट्रोल कर सकते हैं। रिमोट में IR ट्रांसमीटर नहीं दिया गया है। आप गूगल असिस्टेंट बटन को होल्ड करके वॉयस सर्च कर सकते हैं।

एंड्रॉयड टीवी डोंगल होने के नाते यह डिवाइस Netflix, Amazon Prime Video, Spotify, Disney+, Hulu, HBO Max जैसे कई स्ट्रीमिंग सपोर्ट के साथ आता है। डिज़ाइन के मामले में नया क्रोमकास्ट विद गूगल टीवी पुराने जनरेशन क्रोमकास्ट के सर्कुलर आकार की तुलना में लम्बे आकार में आया है।
Advertisement
 

Google TV

 

 
गूगल टीवी नए क्रोमकास्ट में पेश किया गया है, जो कि कंपनी के एंड्रॉयड टीवी इंटरफेस का अपग्रेड है। गूगल ने इसमें पर्सनलाइज़ फॉर यू रेकमन्डैशन जैसे फीचर्स प्रदान करता है, इसके साथ ही आप इस पर वॉच लिस्ट बना सकते है जिसमें आप कहीं से भी मूवी व शो को अपने फोन व लैपटॉप में एड कर सकते हैं।

गूगल ने यह भी बताया है कि नए प्लेटफॉर्म पर YouTube TV अनलिमिटेड DVR फीचर्स प्रदान करेगा। गूगूल टीवी का अन्य फीचर एंबिएंट मोड है, जो कि डिजिटल फोटो फ्रेम की तरह काम करता है, जिसे आप नेस्ट कैमरा व डोरबेल के साथ टाई कर सकते हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3885 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.