Google Pixel 5 का वीडियो आया सामने, अंडर-डिस्प्ले स्पीकर के मिले संकेत

totallydubbedHD नामक यूट्यूबर ने अपने चैनल पर Google Pixel 5 फोन की दो वीडियो साझा की है। पहली वीडियो में स्मार्टफोन के फीचर्स की जानकारी दी गई है और दूसरी हैंड्स-ऑन वीडियो में यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोवर्स द्वारा पूछे जाने वाले सवालों के जवाब दिए हैं।

Google Pixel 5 का वीडियो आया सामने, अंडर-डिस्प्ले स्पीकर के मिले संकेत

Google Pixel 5 में सेल्फी के लिए दिया गया है होल-पंच कटआउट

ख़ास बातें
  • Google Pixel 5 में दिया गया है अंडर-डिस्प्ले फ्रंट स्पीकर
  • Google Pixel 4a 5G क साथ लॉन्च किया गया है गूगल पिक्सल 5
  • गूगल पिक्सल 5 केवल 5जी देशों तक सीमित है
विज्ञापन
Google Pixel 5 स्मार्टफोन का हैंड्स-ऑन वीडियो सामने आया है, जिसे यूके आधारित यूट्यूबर द्वारा पोस्ट किया गया है। इस फोन को Google Pixel 4a 5G स्मार्टफोन के साथ इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। सामने आए वीडियो में फोन के डिज़ाइन के साथ इसका कैमरा और कुछ बेंचमार्किंग टेस्ट देखने को मिले हैं। इसके अलावा इस वीडियो में फ्रंट पैनल के टॉप पर स्थित स्पीकर की गैर-मौजूदगी देखने को मिली है, जिससे अंदाजा लगया जा सकता है कि इस स्मार्टफोन में अंडर-डिस्प्ले स्पीकर मौजूद होगा। यह फोन 5जी देशों तक सीमित है। गूगल पिक्सल 5 फोन ऑस्ट्रेलिया, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे 9 देशों में 15 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।

totallydubbedHD नामक यूट्यूबर ने अपने चैनल पर दो वीडियो साझा की है। पहली वीडियो में स्मार्टफोन के फीचर्स की जानकारी दी गई है और दूसरी हैंड्स-ऑन वीडियो में यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोवर्स द्वारा पूछे जाने वाले सवालों के जवाब दिए हैं। वीडियो में यूट्यूबर ने यह भी साफ किया है कि दिखाया गया Google Pixel 5  फोन Vodafone UK द्वारा प्रदान किया गया है।
 

पहली वीडियो में दिखाया गया है कि यह फोन यूएसबी टाइप-सी टू टाइप-सी केबल, टाइप-सी टू टाइप-ए अडैप्टर और टाइप-सी अडैप्टर के साथ आएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि वीडियो में दिखाया गया फोन का बॉक्स विशेष रूप से यूके मार्केट के लिए है। फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित है। सेल्फी कैमरा के लिए फोन के फ्रंट डिस्प्ले के ऊपरी बायीं ओर होल-पंच कटआउट दिया गया है।

फोन में फ्रंट स्पीकर नज़र नहीं आया है। इससे पहले गूगल पिक्सल 5 का हार्डवेयर डायग्राम Reddit पर लिस्ट था, जहां अंडर-डिस्प्ले स्पीकर होने के संकेत मिले थे। वहीं, अब फोन के लॉन्च रेंडर्स और लेटेस्ट हैंड्स-ऑन वीडियो में फोन की 6 इंच ओलेड डिस्प्ले के नीचे स्पीकर दिया गया है।

दूसरी वीडियो में totallydubbedHD ने फॉलोअर्स आधारित फोन के विभिन्न फीचर्स की जानकारी दी है। वीडियो में फोन के वायरलेस चार्जिंग, डिस्प्ले ब्राइटनेस, बैटरी लाइफ, कैमरा ऐप, वीडियो स्टेब्लाइज़ेशन जैसे कई तत्व को दिखाया गया है।
 

Google Pixel 5 specifications

डुअल-सिम (नैनो + ईसिम) Google Pixel 5 एंड्रॉयड 11 पर चलता है और इसमें 6-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 432 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो शामिल है। डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर काम करता है, जिसे 8 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम के साथ जोड़ा गया है।

फोटो और वीडियो के लिए, Google Pixel 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/1.7 लेंस वाला 12.2-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, गूगल पिक्सल 5 में एफ/2.0 लेंस के साथ फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरे 60fps पर 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलता है।

गूगल पिक्सल 5 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जो माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं करता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, बैरोमीटर, जाइरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा, इसमें स्टीरियो स्पीकर और तीन माइक्रोफोन शामिल हैं।

Google ने Pixel 5 पर 4,080mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसका डायमेंशन 144.7x70.4x8.0 एमएम और वज़न 151 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »