4,680mAh बैटरी के साथ Google Pixel 5a 5G लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Google Pixel 5a 5G फोन की कीमत $449 (लगभग 33,400 रुपये) है, जिसमें फोन का सिंगल 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। यह फोन सिंगल मोस्टली ब्लैक कलर में पेश किया गया है।

4,680mAh बैटरी के साथ Google Pixel 5a 5G लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
ख़ास बातें
  • Google Pixel 5a 5G को यूएस और जापान में पेश किया गया है
  • गूगल पिक्सल 5ए 5जी की सेल 26 अगस्त से शुरू होगी
  • Pixel 6 सीरीज़ से कंपनी नहीं देगी चार्जर
विज्ञापन
Google Pixel 5a 5G स्मार्टफोन को गुपचुप तरीके से लॉन्च कर दिया गया है, जिसका डिज़ाइन पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए Pixel 4a 5G स्मार्टफोन की तरह ही है। केवल डिज़ाइन ही नहीं लेटेस्ट स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन भी पिक्सल 4ए 5जी की तरह ही हैं। Google ने नए फोन को थोड़ा सस्ता बनाने के लिए इसमें कुछ बदलाव किए हैं। पिक्सल 5ए 5जी फोन बड़े डिस्प्ले के साथ आया है, वहीं इसमें डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंट रेटिंग भी दी गई है। फोन की बैटरी पिक्सल 4ए 5जी की तुलना में काफी बड़ी है। बता दें, पिक्सल 5ए फोन में बॉक्स के साथ चार्जर दिया है, लेकिन गूगल ने कथित रूप से यह पुष्टि की है कि वह Pixel 6 सीरीज़ के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं देंगे।
 

Google Pixel 5a 5G price, availability

Google Pixel 5a 5G फोन की कीमत $449 (लगभग 33,400 रुपये) है, जिसमें फोन का सिंगल 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। यह फोन सिंगल मोस्टली ब्लैक कलर में पेश किया गया है। फोन की प्री-बुकिंग अमेरिका और जापान में शुरू कर दी गई है और इन्हीं दो देशों में यह फोन की बिक्री शुरू की जाएगी। फोन की सेल 26 अगस्त से शुरू होगी।  

Pixel 4a 5G को 499 डॉलर (लगभग 37,100 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। बता दें, पिक्सल 4ए 5जी फोन भारतीय मार्केट में पेश नहीं किया गया है।
 

Google Pixel 5a 5G specifications

Google Pixel 5a 5G एंड्रॉयड 11 पर चलता है और इसमें 6.34-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 413पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और एचडीआर सपोर्ट मौजूद है। डिस्प्ले साइज़ पिक्सल 4ए 5जी फोन से बड़ा है, जो कि 6.2 इंच डिस्प्ले के साथ आया था। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 620 जीपीयू दिया गया है। फोन में 6 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी स्टोरेज है।

फोटो और वीडियो के लिए पिक्सल 5ए 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो कि पिक्सल 4ए 5जी फोन के समान है। सेटअप में एफ/1.7 लेंस वाला 12.2-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। अंतर की बात करें तो Pixel 5a में अल्ट्रा-वाइड शूटर का है, जिसमें गूगल पिक्सल 4ए 5जी के 117 डिग्री की तुलना में 118.7 डिग्री वाइड फील्ड-ऑफ-व्यू (FoV) है। नए फोन में मौजूद एक अन्य अंतर यह है कि कंपनी ने फोन में लेज़र ऑटोफोकस नहीं दिया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, गूगल पिक्सल 5ए 5जी फोन में एफ/2.0 लेंस के साथ फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, एनएफसी, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, बैरोमीटर, जाइरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन की बैटरी 4,680mAh की है। Google ने Pixel 4a 5G में 3,885mAh की बैटरी दी थी। फोन IP67 वाटर एंड डस्ट रेसिस्टेंट है। फोन का डायमेंशन 154.9x73.7x7.6mm और भार 183 ग्राम है।

आपको बता दें, गूगल ने इस महीने की शुरुआत में डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन के साथ Pixel 6 सीरीज़ को ऑफिशियल बना दिया था। वहीं, अब The Verge की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि पिक्सल 6 सीरीज़ के बॉक्स में कंपनी चार्जर नहीं देगी। गूगल ने कथित रूप से कहा है कि पिक्सल 5ए 5जी आखिरी फोन होगा, जिसमें चार्जर को शामिल किया जाएगा।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.34 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4680 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3885 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  2. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  3. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  4. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  5. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  6. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  7. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  8. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
  9. 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
  10. Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »