Elista ने लॉन्च की नई गूगल टीवी सीरीज, 32 से 65 इंच डिस्प्ले के साथ कीमत 16,999 रुपये से शुरू

Elista GTV-65UILD गूगल टीवी ओएस पर काम करता है, जिसमें 65 इंच की UHD बेजल-लेस डिस्प्ले दी गई है।

Elista ने लॉन्च की नई गूगल टीवी सीरीज, 32 से 65 इंच डिस्प्ले के साथ कीमत 16,999 रुपये से शुरू

Photo Credit: Elista

Elista Google TV में 32 से 65 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Elista LED-GTV-32HILD की कीमत 16,999 रुपये है।
  • Elista LED-GTV-55UILED की कीमत 42,990 रुपये है।
  • Elista LED-GTV-65UILD की कीमत 62,990 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
Elista ने आज भारत में अपनी पहली Google बेस्ड स्मार्ट टीवी सीरीज को पेश कर दिया है। नई एक्सप्लोर स्मार्ट एलईडी टीवी सीरीज अलग-अलग स्क्रीन साइज 32 इंच, 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच के ऑप्शन में आती है। यहां हम आपको Elista Google TV- Xplore सीरीज स्मार्ट टीवी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


Elista Xplore सीरीज गूगल स्मार्ट LED TV की कीमत


Elista LED-GTV-32HILD की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं Elista LED-GTV-43FILED की कीमत 27,500 रुपये। Elista LED-GTV-43UILD की कीमत 31,500 रुपये। Elista LED-GTV-50UILED की कीमत 39,990 रुपये। Elista LED-GTV-55UILED की कीमत 42,990 रुपये और Elista LED-GTV-65UILD की कीमत 62,990 रुपये तय की गई है। नए Elista गूगल टीवी की बिक्री विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स पर होगी।
 

Elista Xplore सीरीज गूगल स्मार्ट LED TV के फीचर्स 


नई स्मार्ट टीवी लाइनअप में फ्लैगशिप स्मार्ट टीवी Elista GTV-65UILD गूगल टीवी ओएस पर काम करता है, जिसमें 65 इंच की UHD बेजल-लेस डिस्प्ले दी गई है। 65 इंच यूएचडी स्क्रीन एचडीआर10 का सपोर्ट करती है। साउंड सिस्टम के मामले में यह डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स अपनी पसंदीदा फिल्मों और शो को दमदार तरीके से ओटीटी प्लेटफार्म्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं। GTV-55UILD, GTV-43FILD और GTV-32HILD भी बेस्ट इन क्लास साउंड के लिए इंटीग्रेटेड साउंड बार के साथ आते हैं।

Elista Xplore सीरीज गूगल स्मार्ट LED TV लाइनअप के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.1, ड्यूल बैंड वाई-फाई, Apple TV सपोर्ट और बिल्ट इन गूगल क्रॉमकास्ट सपोर्ट शामिल है। नया स्मार्ट एलईडी टीवी 3x HDMI, 1x RF, 2x USB और 1x AV In के साथ आता है, जिससे गेमिंग कंसोल, म्यूजिक सिस्टम और साउंडबार का सपोर्ट मिल सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »