महज 15.5 हजार में खरीदें ये लैपटॉप, बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी वाले ऑप्शन Amazon पर सस्ते में

Lenovo IdeaPad Slim 3 Chromebook में 14 इंच की FHD IPS डिस्प्ले दी गई है।

महज 15.5 हजार में खरीदें ये लैपटॉप, बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी वाले ऑप्शन Amazon पर सस्ते में

Photo Credit: Lenovo

Lenovo IdeaPad Slim 3 में 14 इंच की FHD IPS डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Amazon पर 20 हजार रुपये में आने वाले लैपटॉप पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • Lenovo IdeaPad Slim 3 Chromebook में 14 इंच की FHD IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • AXL Laptop (Vayu Book) में 14.1 इंच की FHD IPS डिस्प्ले मिलती है
विज्ञापन
अगर आप 20 हजार रुपये के बजट में लैपटॉप खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए भारत में मौजूद किफायती ऑप्शन लेकर आए हैं। इस बजट में ई-कॉमर्स साइट Amazon पर दो लैपटॉप लिस्टेड हैं। आइए इन लैपटॉप पर मिलने वाले डिस्काउंट के साथ-साथ फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी विस्तार से जानते हैं।


Lenovo IdeaPad Slim 3 Chromebook की कीमत


Lenovo IdeaPad Slim 3 Chromebook की एमआरपी 39,990 रुपये है,लेकिन यह 53 प्रतिशत छूट के बाद 18,990 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात करें तो Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (1500 रुपये) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 17,490 रुपये हो जाएगी।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Lenovo IdeaPad Slim 3 Chromebook में 14 इंच की FHD IPS डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इस लैपटॉप में Intel Celeron N4020 प्रोसेसर दिया गया है। यह एक टचस्क्रीन लैपटॉप है, जो कि एक लाइट और थिन डिवाइस है। स्टोरेज की बात करें तो इस लैपटॉप में 4GB/64GB स्टोरेज दी गई है। यह लैपटॉप Chrome OS पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस लैपटॉप में दी गई बैटरी 10 घंटे तक चल सकती है। इस लैपटॉप का कुल वजन 1.4 किलो है।


AXL Laptop (Vayu Book) की कीमत


AXL Laptop (Vayu Book) की एमआरपी 31,990 रुपये है,लेकिन यह 47% डिस्काउंट के बाद 16,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के मामले में Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (1500 रुपये तक) पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 15,490 रुपये हो जाएगी।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो AXL Laptop (Vayu Book) में 14.1 इंच की FHD IPS डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। इस लैपटॉप में UHD ग्राफिक्स 600 दिए गए हैं। इस लैपटॉप में 7.4V/5000mAH की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। स्टोरेज की बात करें तो इस लैपटॉप में 4GB/128GB SSD स्टोरेज दी गई है। यह लैपटॉप Windows 11 Home पर काम करता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले साइज14.00-inch
Touchscreenनहीं
ओएसWindows 10
वज़न1.60 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »