100W साउंड वाला Blaupunkt SBW100 Pro+ साउंड बार भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Blaupunkt SBW100 Pro+ में 100W का पावरफुल आउटपुट दिया गया है।

100W साउंड वाला Blaupunkt SBW100 Pro+ साउंड बार भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Blaupunkt

साउंडबार में बिल्ट-इन इक्वेलाइजर है जो तीन अलग तरह के साउंड माोड के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • इसमें डुअल हाई-डेफिनिशन ड्राइवर दिए गए हैं।
  • साउंडबार में बिल्ट-इन इक्वेलाइजर मिलता है।
  • सिनेमेटिक एक्सपीरियंस के लिए इसमें खास मूवी मोड मिलता है।
विज्ञापन
Blaupunkt ने ऑडियो डिवाइसेज में भारत में नया Blaupunkt SBW100 Pro+ साउंड बार लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें 100W का पावर आउटपुट दिया गया है। इसमें डुअल हाई-डेफिनिशन ड्राइवर दिए गए हैं। यह 2.1 चैनल कंफिग्रेशन में आता है जिसमें वायर्ड सबवूफर भी शामिल है। साउंडबार में बिल्ट-इन इक्वेलाइजर है जो तीन अलग तरह के साउंड माोड के साथ आता है। सिनेमेटिक एक्सपीरियंस के लिए इसमें खास मूवी मोड मिलता है जो स्पेशल इफेक्ट्स और डायलॉग्स के लिए सिनेमा जैसा साउंड अनुभव दे सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Blaupunkt SBW100 Pro Plus Price

Blaupunkt SBW100 Pro Plus की कीमत Rs 4,499 है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India से भी खरीदा जा सकेगा। कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी दे रही है। 
 

Blaupunkt SBW100 Pro Plus Specifications

Blaupunkt SBW100 Pro Plus में पावरफुल 100W का आउटपुट मिलता है। इसमें डुअल हाई-डेफिनिशन ड्राइवर दिए गए हैं। यह 2.1 चैनल कंफिग्रेशन में आता है जिसमें वायर्ड सबवूफर भी शामिल है। साउंडबार में बिल्ट-इन इक्वेलाइजर है जो तीन अलग तरह के साउंड माोड के साथ आता है। सिनेमेटिक एक्सपीरियंस के लिए इसमें खास 'मूवी मोड' मिलता है जो स्पेशल इफेक्ट्स और डायलॉग्स के लिए सिनेमा जैसा साउंड अनुभव दे सकता है। 

'म्यूजिक मोड' में यह डीप बेस और रिच टोन्स पैदा करता है। अगर आप इस पर न्यूज आदि सुनना चाहते हैं तो कंपनी ने उसके लिए अलग से एक 'न्यूज मोड' भी दिया है। इसमें क्लियर ऑडियो क्वालिटी का दावा किया गया है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI ARC, Bluetooth, USB, और AUX का सपोर्ट दिया गया है। जिसकी मदद से यह टीवी, स्मार्टफोन, और टैबलेट आदि से आसानी से कनेक्ट हो सकता है। साउंडबार के साथ कंपनी ने फुल-फंक्शनल रिमोट कंट्रोल भी दिया है। कहा गया है कि कमरे के किसी भी कोने से इसे आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें एक साइड कंट्रोल पैनल भी मिलता है जिससे इसे मेन्युएली भी कंट्रोल किया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
  2. Apple का iPhone 17 बना इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लेकर जानें सबकुछ
  4. भारत में स्पैम कॉल्स का कहर: 66% कॉल Spam, रोज 2-3 कॉल, दुनिया में 5वां स्थान!
  5. क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल
  6. OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ
  7. फ्लाइट में गेमिंग-स्ट्रीमिंग सब होगा, इस एयरलाइन्स ने किया बड़ा ऐलान!
  8. OnePlus Pad 4 की सेल आज से शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  9. iQOO Neo 10 के नए कलर वेरिएंट की सेल आज से शुरू, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी लिमिटेड ऑफर! कैशबैक और कूपन से हुआ ₹10 हजार सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »