Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी लिमिटेड ऑफर! कैशबैक और कूपन से हुआ ₹10 हजार सस्ता

Amazon Great Summer Sale में Samsung Galaxy S25 Ultra पर कूपन और बैंक ऑफर्स के साथ ₹9,750 तक की बचत मिल रही है।

Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी लिमिटेड ऑफर! कैशबैक और कूपन से हुआ ₹10 हजार सस्ता

Samsung Galaxy S25 Ultra का ऑरिजिनल प्राइस 99,999 रुपये से शुरू होता है

ख़ास बातें
  • Galaxy S25 Ultra पर कुल ₹9,750 तक का डिस्काउंट
  • Amazon Pay ICICI कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक
  • बेस वेरिएंट की कीमत घटकर करीब ₹90,250 हुई
विज्ञापन

Samsung ने हाल ही में Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च के बाद Galaxy S25 सीरीज की कीमतों में कटौती की थी, जिसमें Galaxy S25 Ultra का बेस प्राइस 99,999 रुपये कर दिया गया था। हालांकि, अब Amazon अपनी लेटेस्ट Great Summer Sale के दौरान इस स्मार्टफोन पर भर-भर कर कैशबैक और डिस्काउंट दे रहा है, जिससे ये इस सेल की सबसे आकर्षक डील बन गई है। Samsung Galaxy S25 Ultra 6.9 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 200MP मेन रियर कैमरा जैसे स्पेक्स के साथ आता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra Deal (May 2026)

Samsung ने हाल ही में Galaxy S25 Ultra की कीमत में कटौती की थी, जिसके बाद इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये और टॉप-ऑफ-द-लाइन 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,19,999 रुपये हो गई थी। हालांकि, अब इसपर भारी कूपन और बैंक डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।

Amazon पर Samsung Galaxy S25 Ultra के दोनों वेरिएंट्स को ऑरिजनल प्राइस पर लिस्ट किया गया है, लेकिन दोनों पर कूपन और बैंक क्रेडिट कार्ड ऑफर लागू है। उदाहरण के लिए इसके 256GB बेस वेरिएंट पर 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट है और साथ ही यदि ग्राहक Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं, तो 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 4,750 रुपये का कैशबैक (केवल फुल स्वाइप ट्रांजेक्शन पर) मिलेगा। इससे स्मार्टफोन कुल 9,750 रुपये सस्ता पड़ेगा और बेस वेरिएंट की इफेक्टिव कीमत 90,250 रुपये हो जाएगी।

Latest and Breaking News on NDTV

Samsung Galaxy S25 Ultra Key specifications

Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले है। फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है और ये 200MP के मेन रियर कैमरे से लैस आता है। रियर सेटअप में एक 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 10MP टेलीफोटो कैमरा और 10MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल है। फोन में 12MP सेल्फी कैमरा है और फोन 5,000mAh बैटरी व 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra का बिल्ड IP68 रेटेड है और इसका वजन 208 ग्राम है। साथ में हर Ultra फोन के समान इसमें भी स्टायलस मिलता है, लेकिन ये पिछले मॉडल्स के समान ब्लूटूथ सपोर्ट नहीं करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  4. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  5. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  10. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »