50 इंच का QLED स्‍मार्ट टीवी सिर्फ 36,999 रुपये में लॉन्‍च, इस ब्रैंड ने पेश किए 3 मॉडल, जानें पूरी डिटेल

Blaupunkt QLED TV की कीमत 50 इंच मॉडल के लिए 36,999 रुपये तय की गई है। इसके 55 इंच मॉडल के दाम 44999 रुपये हैं, जबकि 65 इंच मॉडल की कीमत 62999 रुपये रखी गई है।

50 इंच का QLED स्‍मार्ट टीवी सिर्फ 36,999 रुपये में लॉन्‍च, इस ब्रैंड ने पेश किए 3 मॉडल, जानें पूरी डिटेल

तीनों ही मॉडल जल्द फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे। इन्‍हें अपकमिंग बिग बिलियन डेज सेल में पेश किया जाएगा।

ख़ास बातें
  • इन्‍हें अपकमिंग बिग बिलियन डेज सेल में पेश किया जाएगा
  • इन टीवी में डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस, एचडीआर10+ और गूगल टीवी फीचर हैं
  • इनमें 60W स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं
विज्ञापन
अगले कुछ दिनों में भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है और लगता है कि ब्रैंड्स इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। फेस्टिव सीजन में टेलिव‍िजन की खूब डिमांड रहती है। हाल के महीनों में QLED टीवी ने जोर पकड़ा है। हालांकि इनकी कीमत 50 हजार रुपये के आसपास से शुरू हो रही है। QLED टीवी को किफायती दाम में पेश करते हुए सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (SPPL) ने उसके Blaupunkt ब्रैंड के तहत तीन QLED स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। ये 50, 55 और 65 इंच साइज में आते हैं। इनकी शुरुआत 36999 रुपये से होती है। 

जैसा कि हमने आपको बताया Blaupunkt QLED TV की कीमत 50 इंच मॉडल के लिए 36,999 रुपये तय की गई है। इसके 55 इंच मॉडल के दाम 44999 रुपये हैं, जबकि 65 इंच मॉडल की कीमत 62999 रुपये रखी गई है। तीनों ही मॉडल जल्द फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे। इन्‍हें अपकमिंग बिग बिलियन डेज सेल में पेश किया जाएगा। 

‘ब्‍लापुंकट' क्यूएलईडी टीवी में डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस, एचडीआर10+ और गूगल टीवी जैसे फीचर हैं। साथ ही 60W स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। इसके अलावा ये टीवी इंटीग्रेटेड माइक्रोफोन टेक्‍नॉलजी से लैस हैं, जो वॉयस कंट्रोल को सपोर्ट करते हैं। इसकी मदद से टीवी को ऑन-ऑफ किया जा सकता है। इनपुट्स बदले जा सकते हैं। वॉल्‍यूम कंट्रोल किया जा सकता है। कंटेंट सर्च करने में मदद मिलती है और कई एक्टिविटी की जा सकती हैं।   

बेजल-लेस डिजाइन वाले ये टीवी मीडियाटेक MT9602 प्रोसेसर से पैक किए गए हैं। ये टीवी डुअल बैंड वाई-फाई को सपोर्ट करते हैं और साइबरसाउंड जेन 2.0 सराउंड साउंड, यूजर्स को शानदार एकॉस्टिक एक्‍सपीरियंस देता है। कंपनी का कहना है कि उसके QLED टीवी भारतीय कंस्‍यूमर्स को बेहतरीन एक्‍सपीरियंस ऑफर करेंगे। यह इन टीवी के फीचर्स से भी जाहिर होता है। 

तीनों Blaupunkt QLED टीवी में करीब 600 निट्स के ब्राइटनेस लेवल के साथ 4K QLED डिस्प्ले है। इन टीवी में लगाया गया मीडियाटेक का प्रोसेसर 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के सपोर्ट के साथ है। रिमोट में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब और गूगल प्ले के लिए शॉर्टकट हैं। Google असिस्‍टेंट की मदद से वॉयस कंट्रोल का इस्‍तेमाल किया जा सकता है। दावा है कि यह काफी दूर से भी काम करता है। कंपनी के मुताबिक यूजर अपने फोन को भी टीवी रिमोट की तरह इस्‍तेमाल कर सकते हैं। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »