Blaupunkt ने भारत में 32 इंच से 55 इंच तक के स्मार्ट TV किए लॉन्च, कीमत 14,999 रुपये से शुरू

Blaupunkt CyberSound Series के Smart TV भारत में लॉन्च हो गए हैं। इसकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू है। नई टीवी सीरीज में कंपनी के 32 इंच से 55 इंच तक के आकार में चार मॉडल और HD से Ultra-HD तक के रिजोल्यूशन ऑप्शन शामिल हैं।

Blaupunkt ने भारत में 32 इंच से 55 इंच तक के स्मार्ट TV किए लॉन्च, कीमत 14,999 रुपये से शुरू

Blaupunkt CyberSound टीवी Android TV 10 पर चलते हैं।

ख़ास बातें
  • Blaupunkt ने भारत में लॉन्च की नई CyberSound TV सीरीज।
  • साइज और स्पेसिफिकेशन के आधार पर अलग कीमतों के साथ टीवी के चार मॉडल हैंं।
  • Blaupunkt CyberSound TV में ब्लूटूथ, HDMI और यूएसबी कनेक्टिविटी भी है।
विज्ञापन
Blaupunkt CyberSound Series के Smart TV भारत में लॉन्च हो गए हैं। इसकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू है। नई टीवी सीरीज में कंपनी के 32 इंच से 55 इंच तक के आकार में चार मॉडल और HD से Ultra-HD तक के रिजोल्यूशन ऑप्शन शामिल हैं। इस प्राइस रेंज में उपलब्ध अन्य टीवी की तुलना में कंपनी ने अपनी इस सीरीज में बेहतर और तेज साउंड आउटपुट देने का दावा किया है। Blaupunkt CyberSound सीरीज स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए Android TV पर चलती है। यह 10 जुलाई से Flipkart पर सेल के लिए यह तैयार है। Blaupunkt टेलीविजन भारत में सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (SPPL) द्वारा बनाए जा रहे हैं। यह ओरिजनल उपकरण निर्माता भारत में Kodak और Thomson ब्रांड के तहत टीवी बनाने के लिए भी जाना जाता है।
 

Blaupunkt CyberSound Series Smart TV price and availability

Blaupunkt CyberSound रेंज में साइज और स्पेसिफिकेशन के आधार पर अलग-अलग कीमतों के साथ चार मॉडल हैं- 32 इंच HD (1,366x768 पिक्सल) 14,999 रुपये, 42 इंच Full-HD (1,920x1080 पिक्सल) 21,999 रुपये, 43 इंच Ultra-HD (3,840x2,160 पिक्सल) 30,999 रुपये, और 55 इंच Ultra-HD (3840x2160 पिक्सल) 40,999 रुपये। इस रेंज के सभी टीवी Flipkart के माध्यम से 10 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध होंगे और एक साल की वारंटी के साथ आएंगे।

Blaupunkt की नई रेंज Xiaomi, Vu, Realme, TCL और Samsung सहित विभिन्न ब्रांड्स के किफायती टीवी सेगमेंट में मजबूत प्रतिस्पर्धा के खिलाफ जाएगी। हालाँकि Blaupunkt को उम्मीद होगी कि स्पेसिफिकेशन और विशेष रूप से साउंड आउटपुट और साउंड की क्वालिटी के दावे साइबरसाउंड रेंज को अलग करने में मदद करेंगे।
 

Blaupunkt CyberSound Series Smart TV specifications and features

जैसा कि नाम से जाहिर होता है Blaupunkt CyberSound Series बेहतर साउंड का वादा करती है। सीरीज के इन टेलीविज़न में साउंड आउटपुट रेटिंग है जो समान कीमत वाले प्रतिद्वंदियों की तुलना में काफी अधिक है। 32 इंच और 42 इंच के टेलीविजन में 40W का रेटेड साउंड आउटपुट है। 43-इंच मॉडल में 50W का साउंड आउटपुट है जबकि 55-इंच मॉडल में 60W का साउंड आउटपुट है। दो अल्ट्रा-एचडी वेरिएंट में डॉल्बी डिजिटल प्लस (Dolby Digital Plus), डीटीएस ट्रूसराउंड (DTS TruSurround) और डॉल्बी एमएस12 (Dolby MS12) तकनीक का भी सपोर्ट दिया गया है।

साउंड के अलावा Ultra-HD वेरिएंट्स में HDR 10+ फॉर्मेट तक HDR कंटेंट के लिए सपोर्ट है। इस श्रेणी के सभी टीवी ऐप और कंटेंट के लिए Google Play स्टोर एक्सेस के साथ Android TV 10 के सपोर्ट के साथ आते हैं। एंड्रॉयड टीवी के साथ टीवी में बिल्ट-इन Google Chromecast और वॉयस कमांड के लिए गूगल असिस्टेंट का एक्सेस भी है। रैम और इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के आधार पर अलग अलग दी गई है। जिसमें फ्लैगशिप 55-इंच मॉडल के साथ 2GB रैम और ऐप्स और ऐप डेटा के लिए 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ-साथ क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है।

Blaupunkt CyberSound TV में ब्लूटूथ, HDMI और यूएसबी कनेक्टिविटी भी है। साथ ही Apple AirPlay का सपोर्ट और पूरी टीवी रेंज में 60Hz का पीक रिफ्रेश रेट है। साइज और वेरिएंट के आधार पर टीवी मॉडल्स में पीक ब्राइटनेस 450 निट्स तक बताई गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »