Blaupunkt Atomik PS30 Pro पोर्टेबल स्पीकर 3000mAh बैटरी, RGB लाइट्स के साथ Rs 2,999 में लॉन्च

स्पीकर में RGB लाइट्स मिलते हैं जो कि किसी पार्टी आदि में रंग जमा सकते हैं।

Blaupunkt Atomik PS30 Pro पोर्टेबल स्पीकर 3000mAh बैटरी, RGB लाइट्स के साथ Rs 2,999 में लॉन्च

Photo Credit: Amazon

Blaupunkt Atomik PS30 Pro पोर्टेबल स्पीकर RGB लाइट्स के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • PS30 Pro के डुअल पेसिव रेडिएटडर एक डीप साउंड पैदा करते हैं।
  • इसमें पोर्टेबिलिटी के लिए एक कैरी स्ट्रैप दिया गया है।
  • वॉल्यूम कंट्रोल के लिए इसमें बड़ा नॉब मिलता है।
विज्ञापन
Blaupunkt ने म्यूजिक के शौकीनों के लिए Blaupunkt Atomik PS30 Pro पोर्टेबल स्पीकर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर पार्टी और सेलिब्रेशन में इस्तेमाल के लिए पेश किया है। इसे हाइकिंग, ट्रेवल ट्रिप पर आसानी से ले जाया जा सकता है। स्पीकर में 3,000mAh की बैटरी दी गई है। Blaupunkt ने इसमें अपनी TurcoVolt टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जिससे यह फास्ट चार्ज हो जाता है। साथ ही इसमें  RGB लाइट्स भी दी गई हैं जिससे यह एक पार्टी स्पीकर के रूप में अपने आप को पेश करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स। 
 

Blaupunkt Atomik PS30 Pro price

Blaupunkt Atomik PS30 Pro की भारत में कीमत Rs 2,999 है। इसे Amazon से खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च किया जाएगा। 
 

Blaupunkt Atomik PS30 Pro features

ब्लॉपंक्ट एटॉमिक पीएस30 प्रो के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो इसे कॉम्पेक्ट डिजाइन में पेश किया गया है। इसमें 30W के ड्राइवर लगे हैं। कंपनी के अनुसार PS30 Pro के डुअल पेसिव रेडिएटडर एक डीप साउंड पैदा करते हैं जिससे यह बेहद रिच म्यूजिक एक्सपीरियंस दे सकता है। कंपनी का कहना है कि इसके साथ यूजर म्यूजिक को सिर्फ सुनेगा नहीं, बल्कि महसूस भी करेगा। इसका बिल्ट मजबूत बताया गया है और इसमें पोर्टेबिलिटी के लिए एक कैरी स्ट्रैप दिया गया है। वॉल्यूम कंट्रोल के लिए इसमें बड़ा नॉब मिलता है। 

जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें 3,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि कंपनी की TurcoVolt चार्जिंग टेक्नोलॉजी की मदद से जल्द चार्ज हो जाती है। यह लम्बे समय तक स्पीकर को इस्तेमाल करने लायक बनाती है। स्पीकर में RGB लाइट्स मिलते हैं जो कि किसी पार्टी आदि में रंग जमा सकते हैं। इसके डाइमेंशन 18.5 x 16 x 37 सेंटीमीटर हैं और वजन 1.9 kg मेंशन किया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »