दिल्ली-NCR में छाया प्रदूषण, राहत देंगे ये 20 हजार में आने वाले Air Purifier!

दिल्ली एनसीआर के प्रदूषण से राहत प्रदान करने के लिए एयर प्यूरिफायर बहुत जरूरी हैं।

दिल्ली-NCR में छाया प्रदूषण, राहत देंगे ये 20 हजार में आने वाले Air Purifier!

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Smart Air Purifier 4 में ट्रू HEPA फिल्टर है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart Air Purifier 4 अमेजन पर 13,999 रुपये में लिस्टेड है।
  • Honeywell Air Purifier अमेजन पर 11,499 रुपये में लिस्ट किया गया है।
  • Eureka Forbes Smart Air Purifier 355 अमेजन पर 11,999 रुपये में लिस्ट है।
विज्ञापन
दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में प्रदूषण इस वक्त हाहाकार मचा रहा है। प्रदूषण का कहर इस प्रकार है कि एक सामान्य व्यक्ति 20 सिगरेट के बराबर धुआं अपने अंदर ले रहा है। अब ऐसे में सरकार जो कदम उठा रही है वो ठीक है, लेकिन आपको अपने बारे में भी खुद सोचना होगा। प्रदूषण से राहत देने के लिए घर के अंदर एयर प्यूरिफायर बहुत काम आते हैं। यहां हम आपको 20 हजार रुपये में आने वाले बेस्ट ऑप्शन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Air Purifier Under Rs 20000:


SHARP Professional Air Purifier
अमेजन पर 13,800 रुपये में लिस्टेड SHARP Professional Air Purifier में मल्टी स्टेज प्यूरिफिकेशन के साथ HEPA कार्बन प्री फिल्टर है। यह प्यूरिफायर 680 स्क्वायर फीट एरिया के लिए बेस्ट है। बैंक ऑफर की बात करें तो पंजाब नेशनल बैंक क्रेडिट कार्ड से 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 12,420 रुपये हो जाएगी।

Eureka Forbes Smart Air Purifier 355
Eureka Forbes Smart Air Purifier 355 इस वक्त ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। Eureka Forbes Smart Air Purifier 355 एक 480 स्क्वायर फीट कमरे के लिए बेस्ट है। यह 10 मिनट में 99.97 प्रतिशत तक गंदगी को साफ करता है। इसमें ट्रू Hepa H13 फिल्टर दिया गया है। बैंक ऑफर में पंजाब नेशनल बैंक क्रेडिट कार्ड से 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 10,799 रुपये हो जाएगी।

Honeywell Air Purifier
Honeywell Air Purifier अमेजन पर 11,499 रुपये में लिस्टेड है। Honeywell Air Purifier में 5 स्टेज फिल्ट्रेशन के साथ H13 HEPA फिल्टर है। एंटी बैक्टीरियल और एक्टिवेटेड कार्बन के साथ आने वाला यह प्यूरिफायर 543 स्क्वायर फीट कमरे के लिए बेस्ट है। बैंक ऑफर को देखते हुए PNB क्रेडिट कार्ड से 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 10,349 रुपये हो जाएगी।

Xiaomi Smart Air Purifier 4
Xiaomi Smart Air Purifier 4 ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 13,999 रुपये में लिस्ट है। Xiaomi Smart Air Purifier 4 में ट्रू HEPA फिल्टर है जो कि 99.99% तक वायरस को खत्म करता है। इसके जरिए 516 स्क्वायर फीट रूम की हवा को साफ किया जा सकता है। इसके जरिए महज 7 मिनट में साफ हवा मिलती है। बैंक ऑफर में पंजाब नेशनल बैंक क्रेडिट कार्ड से 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 13,985 रुपये हो जाएगी।

Philips Smart Air Purifier Ac1711
ई-कॉमर्स साइट Amazon पर सिर्फ 12,699 रुपये में लिस्टेड Philips Smart Air Purifier Ac1711 में Hepa फिल्टर के साथ अल्ट्रा क्वाइट ऑपरेशन प्रदान करता है। इसमें 99.97% तक गंदगी हटाने की क्षमता है। बैंक ऑफर के मामले में पंजाब नेशनल बैंक क्रेडिट कार्ड से 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 11,429  रुपये हो जाएगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  4. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  8. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  10. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »