Google का Bedtime Digital Wellbeing फीचर अब सुधारेगा आपकी नींद

Bedtime tab पहले केवल Pixel डिवाइस में ही उपलब्ध होता था, जिसकी मदद से यूज़र्स को याद दिलाया जाता है कि कब उनके सोने का समय हुआ है और एक निश्चित समय के बाद विज़िबल नोटिफिकेशन भी सीमित हो जाती हैं, जिससे यूज़र एक अच्छी नींद पा सकता है।

Google का Bedtime Digital Wellbeing फीचर अब सुधारेगा आपकी नींद

Google के Digital Wellbeing का हिस्सा है Bedtime टैब

ख़ास बातें
  • Digital Wellbeing फीचर यूज़र्स की नींद को बनाता है सुगम
  • यूज़र्स रात के समय अपने स्क्रीन टाइम को भी कर सकते हैं ट्रैक
  • यह फीचर केवल एंड्रॉयड 6.0 या फिर इससे ऊपर के वर्ज़न के लिए उपलब्ध है
विज्ञापन
Google ने अपने लगभग सभी एंड्रॉयड डिवाइस के लिए Clock app में Bedtime टैब को शामिल कर लिया है। यह फीचर यूज़र्स की नींद को सुधारने का काम करेगा, इसके अलावा यूज़र्स इस फीचर की मदद से रात के समय अपने स्क्रीन टाइम को ट्रैक भी कर सकते है व साथ ही वह स्लिप प्लेलिस्ट को भी सेट कर सकते हैं। बेडटाइम टैब पहले केवल Pixel डिवाइस में ही उपलब्ध होता था, जिसकी मदद से यूज़र्स को याद दिलाया जाता है कि कब उनके सोने का समय हुआ है और एक निश्चित समय के बाद विज़िबल नोटिफिकेशन भी सीमित हो जाती हैं, जिससे एक अच्छी नींद का समय तय होता है।

रात की सुगम नींद के बाद अलार्म का साउंड आपको परेशान करता है, तो इसका भी इंतज़ाम इस फीचर में किया गया है। Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में ऐलान करते हुए बताया है कि Clock app में Bedtime टैब यूज़र्स को सुबह धीरे से जगाने में भी मदद करेगा। इसके लिए आप डिजिटल वेलबींग का इस्तेमाल करते हुए मॉर्निंग अलार्म सेट कर सकते हैं, जो कि हल्की रोशनी और सुगम ध्वनि के साथ आपकी बेहतरीन सुबह की शुरुआत करेगा। वहीं, जब बेडटाइम होगा, तब अपने-आप आपका फोन डीम होना शुरू हो जाएगा। केवल फोन की रोशनी ही नहीं बल्कि इस फीचर से फोन में आने वाले नोटिफिकेशन भी ऑफ हो जाएंगे, ईमेल और मैसेज पॉज़ कर दिए जाएंगे और नाइट-टाइम साउंड प्ले हो जाएंगे

गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में यूज़र्स को याद दिलाया कि कैसे पहले एक नोटिफिकेशन चेक करने के चक्कर में 1 घंटे की नींद प्रभावित हो जाया करती थी। गूगल ने कहा कि यकीनन आप इससे खुश नहीं होंगे, इस वजह से वह आपके लिए बेडटाइम मोड लेकर आए हैं। यह मोड आपको बताएगा कि कब आपके सोने का समय हो गया है, वहीं इस फीचर के जरिए फोन का डीम और नोटिफिकेशन आदि पॉज़ हो जाने के बाद आप एक शांत व सुगम नींद का आनंद ले सकते हैं।

Clock app में Bedtime टैब में आपको कई सुविधाएं मिलती है। आप रात में अपने फोन का ग्रेस्केल मोड ऑन कर सकते है। नोटिफिकेशन को रोकने के लिए आपके लिए Do Not Disturb mode दिया गया है। जबकि नींद न आने की समस्या को आप Spotify और YouTube Music से दूर कर सकते हैं। यूज़र्स रात के समय अपने स्क्रीन टाइम को भी ट्रैक कर सकते हैं।

आपको बता दें, क्लॉक ऐप में बेडटाइम टैब एंड्रॉयड 6.0 या फिर इससे ऊपर के वर्ज़न पर काम करने वाले स्मार्टफोन लिए उपलब्ध हैं। अगर आपके फोन में डिजिटल वेबबींग इंस्टॉल है, तो आप बेडटाइम मोड को सेटिंग्स में जाकर ऑन कर सकते हैं या फिर सीधे क्लॉक ऐप में भी आप इसे शेड्यूल कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Bedtime tab, Digital Wellbeing, Clock app
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »