• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • PUBG और BGMI को टक्कर देगा Underworld Gang Wars Battle Royale,पहले ही हफ्ते में हुए 20 लाख से अधिक प्री रजिस्ट्रेशन

PUBG और BGMI को टक्कर देगा Underworld Gang Wars Battle Royale,पहले ही हफ्ते में हुए 20 लाख से अधिक प्री-रजिस्ट्रेशन

गेम पहले से ही प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। लॉन्च की बात की जाए तो ऐसे में इसके इस साल में किसी समय लॉन्च होने की उम्मीद है। बाकि Mayhem Studios के अंडरवर्ल्ड गैंग वार्स के बारे में अधिक जानकारी ऑफिशियली लॉन्च होने पर ही पता चलेगी।

PUBG और BGMI को टक्कर देगा Underworld Gang Wars Battle Royale,पहले ही हफ्ते में हुए 20 लाख से अधिक प्री-रजिस्ट्रेशन

Photo Credit: Google Play Store/Underworld Gang Wars Battle Royale

Underworld Gang Wars Battle Royale के 20 लाख से अधिक प्री-रजिस्ट्रेशन हुए।

ख़ास बातें
  • Underworld Gang Wars Battle Royale के 20 लाख से अधिक प्री-रजिस्ट्रेशन हुए
  • इसमें गैंग बेस्ड बैटल रॉयल मोड और एक अन्य गेम मोड दिया गया है।
  • यह गेम गैंग्स ऑफ वासेपुर, सेक्रेड गेम्स और मिर्जापुर से प्रेरित हो सकता।
विज्ञापन
भारत में मोबाइल गेम बीते कुछ सालों से काफी ज्यादा लोकप्रिय होते जा रहे हैं। खासतौर पर युवाओं द्वारा इन गेम्स को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। भारत में PUBG और BGMI की सफलता को देखते हुए कई घरेलू स्टूडियो ने मोबाइल प्लेटफॉर्म पर अपने खुद के बैटल रॉयल गेम को तैयार करना शुरू कर दिया है। इसी में से बेहतरीन उदाहरण Indus Battle Royale है जो कि इंडियन स्टाइल के साथ आने वाले समय में तैयार होने वाला BR गेम है।

अब Mayhem Studios ने एक अन्य भारतीय स्टूडियो ने Underworld Gang Wars (UGW) नाम के अपने आगामी Battle Royale गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन गूगल प्ले स्टोर पर शुरू कर दिया है। गेम ने शुरुआत के हफ्ते में में 2 मिलियन से अधिक प्री-रजिस्ट्रेशन को पार कर दिया है और यह संख्या अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

गेम के ट्रेलर को यूट्यूब पर 17 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं जो कि आगे बढ़ते जा रहे हैं। अब तक भारतीय मोबाइल गेमिंग कम्युनिटी ने भी इसका बेहतरीन तरीके से स्वागत किया गया है। ऐसा लग रहा है कि यह गेम गैंग्स ऑफ वासेपुर, सेक्रेड गेम्स और मिर्जापुर जैसे लोकप्रिय गैंगस्टर फ्लिक्स से इंस्पायर्ड है।

अब तक ऐला लग रहा है कि गेम में एक गैंग बेस्ड बैटल रॉयल मोड और एक अन्य गेम मोड दिया गया है जो कि भोकल टोली और वेलवेट्स नाम दो गिरोहों को एक-दूसरे के खिलाफ रखता है। यह बैटलफील्ड के वार मोड के जैसा ही हो सकता है। जहां पर कई प्लेयर्स से तैयार की गई दो टीम्स 'कैप्चर द ऑब्जेक्टिव' जैसी सेटिंग में टकराती हैं। वहीं दूसरी ओर इसमें टीम डेथ मैच स्टाइल गेम मोड भी दिया जा सकता है।

ट्रेलर में यह साफ हुआ है कि इस मोबाइल गेम में धनतारा नाम का एक मानचित्र भी दिया गया है, जो कि भारत में रियल लाइफ लोकेशन पर बेस्ड बताया है। कई स्थानों और कई स्थलाकृति के साथ मानचित्र अपने आप में काफी अलग लगता है।

जैसा कि गेम पहले से ही प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। लॉन्च की बात की जाए तो ऐसे में इसके इस साल में किसी समय लॉन्च होने की उम्मीद है। बाकि Mayhem Studios के अंडरवर्ल्ड गैंग वार्स के बारे में अधिक जानकारी ऑफिशियली लॉन्च होने पर ही पता चलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »