Star Wars Jedi: Survivor गेम का टीजर ट्रेलर आउट, रोमांच से भरा है यह वीडियो

स्टार वार्स जेडाई: सर्वाइवर (Star Wars Jedi: Survivor) 2023 में रिलीज होगा।

Star Wars Jedi: Survivor गेम का टीजर ट्रेलर आउट, रोमांच से भरा है यह वीडियो

स्टार वार्स जेडाई: सर्वाइवर (Star Wars Jedi: Survivor) 2023 में रिलीज होगा

ख़ास बातें
  • 2019 के लोकप्रिय गेम Star Wars Jedi: Fallen Order की अगली कड़ी है यह गेम
  • टीजर ट्रेलर पुष्टि करता है कि गेम 2023 में रिलीज होगा
  • एक्टर Cameron Monaghan ने कहा कि यह गेम अधिक "जटिल और परिपक्व" होगा
विज्ञापन
स्टार वार्स जेडाई: सर्वाइवर (Star Wars Jedi: Survivor) का टीजर ट्रेलर रिलीज हो गया है। गेम 2023 में रिलीज होगा। पब्लिशर Electronic Arts (EA) ने Respawn और Lucas Filmgames के 2019 के लोकप्रिय कॉम्बैट गेम स्टार वार्स जेडाई: फॉलन ऑर्डर (Star Wars Jedi: Fallen Order) की अगली कड़ी के लिए लगभग डेढ़ मिनट लंबे टीजर ट्रेलर को जारी किया है। यह हमें जेडाई Padwan Cal Kestis के पास वापस ले जाता है, जो अभी भी साम्राज्य से भाग रहा है। वह बिल्कुल अकेला प्रतीत होता है, जो इस तथ्य को देखते हुए काफी आश्चर्यजनक है कि उसने स्टार वार्स जेडाई: फॉलन ऑर्डर में सहयोगियों का सपोर्ट हासिल करने में काफी समय बिताया था। ट्रेलर में लुक और फील काफी आकर्षक है, लेकिन बता दें कि ये दृश्य वास्तव में इन-गेम फुटेज से नहीं हैं।

Star Wars Jedi: Survivor का यह टीजर ट्रेलर गेम के प्लॉट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताता है, लेकिन इसमें ब्रांड के कट्टर फैंस को उत्साहित करने के लिए काफी कंटेंट है। यह आगे पुष्टि करता है कि गेम 2023 में रिलीज होगा।

Lucasfilm Games के उपाध्यक्ष डगलस राइली (Douglas Reilly) ने एक बयान में कहा: "हम स्टार वार्स जेडाई: सर्वाइवर और दुनिया भर के प्लेयर्स के साथ कैल केस्टिस की यात्रा के इस अगले अध्याय को सभी के सामने लाने के लिए बेहद उत्साहित है।"


इसी तरह, एक्टर कैमरोन मोनाघन (Cameron Monaghan) ने कहा कि स्टार वार्स: सर्वाइवर अपने पूर्ववर्ती की तुलना में अधिक "जटिल और परिपक्व" होगा।
 

वह अपने ट्वीट में लिखते हैं, (अनुवादित) "मुझे अच्छा लगता है जब कहानियां अपने पात्रों और दर्शकों के साथ बढ़ती हैं। मैं @lucasfilm @respawn @eastarwars को प्रस्तुत करने के लिए उत्साहित हूं और मैं पिछले कुछ वर्षों से काम कर रहा हूं। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि #JediSurvivor एक महत्वाकांक्षी गेम के लिए एक जटिल, परिपक्व और रोमांचक प्रगति है।"

2019 में रिलीज होने के साथ स्टार वार्स जेडाई: फॉलन ऑर्डर को Metacritic के अनुसार "आम तौर पर अनुकूल रिव्यू" मिलें, जिसमें यूजर्स ने एक्शन आरपीजी मैकेनिज्म के साथ कैंपेन मोड के कॉम्बिनेशन के लिए इसकी तारीफ की।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »